दिल्ली महारैली के लिए राजस्थान कांग्रेस को 1 लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य, जयपुर में तैयारियों की समीक्षा

हरियाणा को भी एक लाख लोगों का लक्ष्य दिया

दिल्ली महारैली के लिए राजस्थान कांग्रेस को 1 लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य, जयपुर में तैयारियों की समीक्षा
कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली के लिए राजस्थान से एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने रविवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

जयपुर। कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली के लिए राजस्थान से एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने रविवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने दावा किया कि महारैली में देशभर से 10 लाख लोग शामिल होंगे। राजस्थान के साथ हरियाणा को भी एक लाख लोगों का लक्ष्य दिया गया है। कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई बैठक में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित जिलाध्यक्ष, विधायक और सांसद भी मौजूद रहे।

वेणुगोपाल ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तक कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य मतदाताओं के वोट की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। रैली के साथ पैदल मार्च भी निकाला जाएगा। राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर पलटवार कर कहा कि भाजपा को राहुल गांधी के दौरे के बारे में नहीं बल्कि पीएम के विदेश दौरों के बारे में सोचना चाहिए। वेणुगोपाल ने दिल्ली के व्यापारियों की ओर से राहुल गांधी को लिखे पत्र के सवाल पर भी कहा कि 1 नवंबर को 10 लाख लोगों के दिल्ली पहुंचने का फायदा व्यापारियों को ही होगा, क्योंकि जो लोग बाहर से आएंगे वो दिल्ली में खरीदारी करेंगे और इससे व्यापार बढ़ेगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बनीपार्क में राज्य पुरस्कार गाइड-रेंजर शिविर संपन्न, 293 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा बनीपार्क में राज्य पुरस्कार गाइड-रेंजर शिविर संपन्न, 293 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के बनीपार्क मंडल मुख्यालय में चार दिवसीय राज्य पुरस्कार गाइड एवं रेंजर प्रशिक्षण व...
भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह, राष्ट्रपति भवन में मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
राज काज में क्या है खास, जानें 
बिसलेरी को बड़ी राहत! दूसरी जांच में पानी के सैंपल पास, पहले FSSAI ने बताया था असुरक्षित
वारंट बढ़ते गए, पुलिस पीछे रह गई : राजस्थान में 1.65 लाख स्थाई वारंटी पुलिस की पकड़ से दूर
जानिए, राजस्थान विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में मतदाताओं का मिजाज
पंचायतीराज आम चुनाव : जिला परिषद में अब 42 कांग्रेस, भाजपा को 13 और आरएलपी को दो सीट