बीजापुर में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण: 54 लाख रुपये का ईनाम था घोषित, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी सुपुर्द की

आत्मसमर्पण करने वाले कैडर में आठ महिला और चार पुरुष शामिल

बीजापुर में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण: 54 लाख रुपये का ईनाम था घोषित, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी सुपुर्द की

छत्तीसगढ़ की पूना मारगेम नीति से प्रभावित 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। हथियार- विस्फोटक सौंपे। सभी पर 54 लाख का इनाम था। पुनर्वास सहायता दी गई।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार की पूना मारगेम पुनर्वास नीति के गुरुवार को साउथ सब जोनल ब्यूरो से संबंधित 12 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन सभी पर उनके पद और संगठनात्मक भूमिका के अनुसार कुल 54 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। 

आत्मसमर्पण करने वाले कैडर में आठ महिला और चार पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने आत्मसमर्पण करते समय तीन स्वचालित हथियार और अन्य सामग्री सुरक्षा बलों को सौंपी। यह कदम राज्य की नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद तथा विकास पर केंद्रित प्रयासों का सीधा परिणाम बताया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, इन कैडरों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी सुपुर्द की, जिसमें 250 जिलेटीन स्टिक, 400 डेटोनेटर, एक प्लास्टिक ड्रम गन पाउडर और एक बंडल कार्डेक्स वायर शामिल है। पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को 50,000 रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है। बीजापुर जिले में 01 जनवरी 2024 से अब तक 888 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं, जबकि 1163 गिरफ्तार और 231 विभिन्न मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं। यह आंकड़ा नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रगति को दर्शाता है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पूना मारगेम नीति लौटने वाले कैडरों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुंदरराज पी ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि माओवादी संगठन लगातार सिमट रहा है। उन्होंने शेष माओवादियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने और शांति के मार्ग पर चलने की अपील की।

Read More आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता  पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से क्षेत्र के तनावपूर्ण हालातों पर चर्चा की। पीएम ने कूटनीति और...
डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव
ऑयल टैंकरों को कबाड़ में बदल देती हैं ईरानी समुद्री बारूदी सुरंगें, ऐसी भारत के पास भी नहीं
इच्छामृत्यु दुरुपयोग की आशंका कम नहीं
इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों
एएनटीएफ का शिकंजा : मध्य प्रदेश से 50 हजार के 2 इनामी तस्कर गिरफ्तार, सवा 5 करोड़ की अफीम जब्त; 6 अलग-अलग कार्रवाई में 12 तस्कर दस्तयाब
सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट में खुलासा: स्वच्छ ऊर्जा की नई लहर, दिल्ली और तमिलनाडु में 17% घरों में ई-कुकिंग