मंत्रिमंडल का फैसला आलाकमान पर

मंत्रिमंडल का फैसला आलाकमान पर
बीजेपी सरकार काम कम करती है और प्रचार ज्यादा करती है: गहलोत

दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को 10, जनपथ पर सोनिया गांधी से शिष्टाचार भेंट की. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का मामला पार्टी आलाकमान पर छोड़ा है। उसी के दिशा निर्देश में यह काम होगा। सीएम गहलोत की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी। वह दिल्ली से बाहर हैं। गहलोत ने सोनिया गांधी से देश एवं राज्य के राजनीतिक हालात समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। कहा, जब आलाकमान से मिलना होता है तो कई मसलों पर बात होती है।

सीएम गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से रूबरू होते हुए महंगाई और बिगड़ती अर्थव्यवस्था के हालात के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उसकी नीतियों के कारण आम जनता परेशान हो रही है। गहलोत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर आरोप लगाया कि यह सरकार काम कम करती है और प्रचार ज्यादा करती है। वहीं गहलोत ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में और कमी करने का केन्द्र सरकार से आग्रह किया। वैट कम करने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार को इस फैसले से घाटा होगा। राजस्व की हानि होगी। फिर भी सरकार जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लेगी। इस सरकार के काम करने के तौर तरीकों से समाज का ताना बाना खराब हुआ है। यह सरकार लोगों को आपस में लड़वा रही है। जिससे माहौल खराब हो रहा है। यह सरकार लोकतांत्रिक तौर तरीकों का पालन नहीं कर रही है। बल्कि कई अच्छी परंपराएं टूटी हैं। जिसका भविष्य में हमें नुकसान होगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद