पंजाब में कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी के कार्यालय में 7 करोड़ की लूट

इसकी सूचना सुबह सात बजे मिली

पंजाब में कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी के कार्यालय में 7 करोड़ की लूट

पुलिस को लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर मुल्लांपुर के पास कैश वैन मिली, लेकिन उसके अंदर पैसे नहीं थे।

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में लुटेरों का एक समूह न्यू राजगुरु नगर के अमन पार्क में कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी सीएमएस कनेक्टिंग कॉमर्स के कार्यालय से करीब 7 करोड़ रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गया। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे हुई, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना सुबह सात बजे मिली। कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार कम से कम दस लुटेरे थे, जो अपने साथ सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए। उन्होंने कहा कि लुटेरों ने नाइट ड्यूटी स्टाफ को बंदी बना लिया और नकदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने कैश वैन को भी चुरा लिया, जिसमें बहुत बड़ी रकम थी। 

इसके बाद में पुलिस को लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर मुल्लांपुर के पास कैश वैन मिली, लेकिन उसके अंदर पैसे नहीं थे। उन्होंने बताया कि परित्यक्त कैश वैन के अंदर 2 हथियार पाए गए। कम से कम 10 करोड़ रुपये चोरी होने के दावे पर सिद्धू ने कहा कि राशि का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जो सुरक्षा कर्मी दिन की ड्यूटी पर थे, उन्हें ही रात की डयूटी के लिए बढ़ा दिया गया। इसके अतिरिक्त इतनी बढ़ी रकम चैस्ट में रखने की बजाए साधारण तरीके से रखी गई थी। परिसर में कम से कम 15 कैश वैन मौजूद थी, जो विभिन्न बैंकों के एटीएम में कैश उपलव्ध करवाती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

Tags: looted

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित