आखिर क्यों नाना पाटेकर के निधन की गोवा पुलिस ने शुरू की जांच? अस्वाभाविक परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज

सीपीआर और इलाज से जुड़े चिकित्सा दस्तावेजों की जांच

आखिर क्यों नाना पाटेकर के निधन की गोवा पुलिस ने शुरू की जांच? अस्वाभाविक परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज
अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन के बाद गोवा पुलिस ने अस्वाभाविक परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाम्बोलिम के मणिपाल अस्पताल में मृत लाए जाने पर यह कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस मौत के कारणों, दिए गए सीपीआर और इलाज से जुड़े चिकित्सा दस्तावेजों की जांच कर रही है।

पणजी। मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के सटीक कारणों और चिकित्सा परिस्थितियों का पता लगाने के लिए गोवा पुलिस ने अस्वाभाविक परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह जांच भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत की जा रही है, जो आधिकारिक जांच की आवश्यकता वाली परिस्थितियों में हुई मौतों की पुलिस पूछताछ का प्रावधान करती है। पाटेकर को गुरुवार तड़के स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद गोवा के डोना पावला स्थित उनके आवास से बाम्बोलिम के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। होश में लाने का प्रयास विफल होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था, जिसके कारण पुलिस का मामला दर्ज करना जरूरी है।

प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेता ने सीने के बाईं ओर दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी। उन्होंने तड़के करीब 2:30 बजे अपने एक मित्र को संदेश भेजकर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि मित्र तड़के करीब चार बजे पाटेकर के आवास पहुंचा, जिसके बाद चिकित्सा सहायता मांगी गई। अस्पताल ले जाने से पहले एक मेडिकल टीम ने उन्हें सीने की मालिश कर कृत्रिम तरीके से सांस (सीपीआर) देने का प्रयास किया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद पाटेकर को बचाया नहीं जा सका और सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस जांच का मुख्य ध्यान अभिनेता के निधन से पहले की परिस्थितियों, उन्हें दी गई चिकित्सा सहायता और इलाज करने वाले डॉक्टरों की रिपोर्ट पर रहेगा। संबंधित व्यक्तियों के बयान और चिकित्सा दस्तावेज भी जांच प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

48 कैमरों की नजर, 16 वनकर्मियों का सर्च ऑपरेशन... फिर भी कहां गायब है झालाना का ‘राणा’? 48 कैमरों की नजर, 16 वनकर्मियों का सर्च ऑपरेशन... फिर भी कहां गायब है झालाना का ‘राणा’?
झालाना जंगल सफारी का चर्चित लेपर्ड राणा दो सप्ताह से अधिक समय से नजर नहीं आया। वन विभाग ने उसकी...
10 अक्टूबर को विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर डे पर होगी शुरुआत, मरीज की इच्छा और गरिमा बनाए रखने में मिलेगी मदद
सड़क पर संग्राम के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा विपक्ष! आज होगी इंडिया गठबंधन के नेताओं और राष्ट्रपति मुर्मु की बैठक, SIR समेत इन मुद्दों पर चर्चा संभव
फिजियोथैरेपी के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात, BPT की 100 और MPT की 20 सीटों को मिली मंजूरी
पर्चे पर 'अर्जेंट' : समय पर पहुंची महिला का नहीं लिया ब्लड सैंपल, सेंट्रल लैब में 3 बजने से पहले ही काम बंद कर जाने की तैयारी में बैठा रहा स्टाफ
10 अक्टूबर को राज्यभर में राष्ट्रीय लोक अदालत, 8.38 लाख प्रकरणों का होगा निस्तारण 
Voice of gen-z & alpha: सरकारी कुर्सी पर बैठकर गायब, जनता के भरोसे से खिलवाड़