10 अक्टूबर को विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर डे पर होगी शुरुआत, मरीज की इच्छा और गरिमा बनाए रखने में मिलेगी मदद

लिविंग विल एक कानूनी दस्तावेज

10 अक्टूबर को विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर डे पर होगी शुरुआत, मरीज की इच्छा और गरिमा बनाए रखने में मिलेगी मदद
भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में 10 अक्टूबर को प्रदेश का पहला लिविंग विल काउंसलिंग सेंटर शुरू। गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीजों की चिकित्सा संबंधी इच्छाओं और कानूनी पहलुओं पर परामर्श। सप्ताह में एक दिन पूर्व पंजीकरण के आधार पर सुविधा मिलेगी।

जयपुर। गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीज की चिकित्सा संबंधी इच्छाओं और गरिमा का सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल (बीएमसीएच) में प्रदेश का पहला लिविंग विल काउंसलिंग सेंटर शुरू किया जाएगा। 10 अक्टूबर को विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर डे पर शुरू होने वाले इस सेंटर में लोगों को लिविंग विल के कानूनी और चिकित्सकीय पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। यहां पूर्व पंजीकरण के आधार पर सप्ताह में एक दिन काउंसलिंग की सुविधा मिलेगी। अस्पताल के अधिशासी निदेशक मेजर जनरल एससी पारीक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गंभीर मरीजों के साथ स्वस्थ व्यक्तियों को भी भविष्य की चिकित्सा संबंधी इच्छाएं समय रहते स्पष्ट करने के लिए जागरूक करना है।

अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉ. गीतांजलि अग्रवाल जोशी के अनुसार, काउंसलिंग की जिम्मेदारी हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर विभाग की निदेशक डॉ. अंजुम खान जोड़ संभालेंगी।

क्या है लिविंग विल ?

लिविंग विल एक कानूनी दस्तावेज है, जिसके जरिए वयस्क व्यक्ति पहले से अपनी इच्छाएं दर्ज कर सकता है कि भविष्य में गंभीर और अपरिवर्तनीय बीमारी के कारण निर्णय लेने में असमर्थ होने पर वह किस तरह का उपचार चाहता है। इसमें जीवन रक्षक प्रणालियों और वेंटिलेटर जैसे उपचारों को लेकर अपनी इच्छा व्यक्त की जा सकती है।

Read More रबी सीजन में किसानों को समय पर मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर सख्ती

Post Comment

Comment List

Latest News

17 अक्टूबर को सजेगी ‘अनकही दास्तान’ की महफिल, राजीव भट्ट गीतों और गजलों से सुनाएंगे अपनी संगीत यात्रा 17 अक्टूबर को सजेगी ‘अनकही दास्तान’ की महफिल, राजीव भट्ट गीतों और गजलों से सुनाएंगे अपनी संगीत यात्रा
संगीतज्ञ राजीव भट्ट की दशकों लंबी संगीत यात्रा पर आधारित गीत-गजलों की महफिल ‘अनकही दास्तान’ 17 अक्टूबर को शाम 6:30...
शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 879 अंक उछला, निफ्टी 22,520 के पार
अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा, फोर्ट हुड हमले के दोषी को 'फायरिंग स्क्वाड' से दी जाने वाली सज़ा-ए-मौत की होगी लाइव-स्ट्रीमिंग
नवरात्रि से दिवाली तक बाजार में बढ़ेगी रौनक : प्रदेश के कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, ऑटो सेक्टर की सेल में में 20%  ग्रोथ की संभावना
इंडिया गठबंधन बिखरा हुआ है, एसआईआर पर विपक्ष फैला रहा भ्रम: भाजपा
राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू : मुरलीपुरा डाकघर बनेगा जनसेवा कनेक्ट केंद्र, युवाओं के लिए हाईटेक होंगे डाकघर
48 कैमरों की नजर, 16 वनकर्मियों का सर्च ऑपरेशन... फिर भी कहां गायब है झालाना का ‘राणा’?