फतेहपुर: एमएलसी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का गंभीर आरोप, कहा- 'बूथ लूटने आए हैं भाजपाई'

अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराएगी FIR

फतेहपुर: एमएलसी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का गंभीर आरोप, कहा- 'बूथ लूटने आए हैं भाजपाई'
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर में एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा और उसके सहयोगियों पर बूथ लूटने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर तंज कसते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर में एमएलसी चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की मौजूदगी के बावजूद भाजपा और उसके सहयोगी मतदान केंद्र पर कथित तौर पर बूथ लूटने पहुंचे हैं।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा, लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर, एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं। सपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए पूछा, आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या? उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव आयोग से किसी तरह की अपील करने का कोई मतलब नहीं है।

यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में मतदान से जुड़े ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। उनके मुताबिक, इन वीडियो के आधार पर चुनावी व्यवस्था में कथित गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई की मांग केवल प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ भी की जाएगी, यदि उनकी भूमिका चुनाव व्यवस्था में गड़बड़ी करने में पाई जाती है।

सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी इन घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और उपलब्ध वीडियो तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव ने अपने बयान के अंत में इस पूरे घटनाक्रम को घोर निंदनीय बताया। एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान लगाए गए इन आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी माहौल गरमाने के आसार हैं। समाजवादी पार्टी ने जहां कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए हैं, वहीं इन आरोपों को लेकर आयोग की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Read More दिया कुमारी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

Post Comment

Comment List

Latest News

पीजी के बाद नौकरी जॉइन नहीं करने वाले डॉक्टरों की अब खैर नहीं, अंतिम नोटिस जारी पीजी के बाद नौकरी जॉइन नहीं करने वाले डॉक्टरों की अब खैर नहीं, अंतिम नोटिस जारी
सेवारत कोटे से पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) करने के बाद नौकरी जॉइन नहीं करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ चिकित्सा विभाग ने...
कांग्रेस ने मान सरकार के खिलाफ जारी किया 'लानत पत्र', झोटा हत्या मामले में CM के इस्तीफे की मांग
अंडर 14 नेशनल कप : तारीक क्रिकेट अकादमी रेलवे क्रिकेट अकादमी  को 62 रनों से हराया
विश्व रिकॉर्ड के साथ दो स्वर्ण पदक जीतने वाली राजस्थान की बेटी मोना अग्रवाल को सीएम ने दी बधाई
फतेहपुर: एमएलसी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का गंभीर आरोप, कहा- 'बूथ लूटने आए हैं भाजपाई'
Weather Update : आज श्रीगंगानगर में तेज हवा के साथ हुई बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
एक नवंबर से शुरू होगा सहकार दीपोत्सव, जयपुरवासियों को सस्ती दरों पर मिलेंगे पटाखे