चक्रवात मुरासु: अमित शाह ने की सीएम नायडू से फोन पर बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा
राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ से प्रभावित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं।
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चक्रवाती तूफान मुरासु से प्रभावित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार तूफान प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। साहनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचक बल की टीमें पहले से ही प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में जुटी हैं।
गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Nov 2026 19:02:46
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...

Comment List