दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें कितने का होगा टिकट

शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय लेगी

दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें कितने का होगा टिकट

वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं। इनमें 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजधानी भोपाल के रानी कमलापत स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलेगी और एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसका शुभारंभ करने की संभावना है।

पश्चिम मध्य रेल को इस ट्रेन के परिचालन और रखरखाव का जिम्मा सौंपा गया है। ट्रेन का रैक कल देर शाम रानी कमलापत स्टेशन पहुंच गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह गाड़ी रानी कमलापत से नई दिल्ली के बीच 708 किलोमीटर का सफर 7 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। इस तरह से यह ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में 60 मिनट कम समय में सफर तय करेगी। 

बताया गया है कि यह गाड़ी रानी कमलापत स्टेशन से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और पूर्वाह्न 11 बज कर 40 मिनट पर आगरा पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर चलकर चार बजकर 45 मिनट पर आगरा तथा रात 10 बजकर 35 मिनट पर रानी कमलापत स्टेशन पहुंचेगी। वंदे भारत का रानी कमलापति से नई दिल्ली का किराया अभी तय नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रानी कमलापत से नई दिल्ली तक का एसी चेयरकार का किराया दो हजार रुपये से कुछ से अधिक एवं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3300 तक हो सकता है। 

Read More चलती ट्रेन से पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, देवरिया में जमीन धोखाधड़ी मामले में हुई कार्रवाई

वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं। इनमें 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Read More इंडिगो संकट ‘गंभीर’, लाखों यात्री हवाई अड्डों पर फंसे हैं, एससी ने कहा- सरकार ने संज्ञान ले लिया है और वह इस पर कार्रवाई कर रही है

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प