दिल्ली पुलिस ने 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ ; 10 लोग गिरफ्तार, साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप

साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार

दिल्ली पुलिस ने 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ ; 10 लोग गिरफ्तार, साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप
पूर्वी दिल्ली पुलिस ने देशव्यापी साइबर अपराधियों को फर्जी बैंक खाते सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 पीओएस मशीनें, 27 चेक बुक और 17 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। यह गिरोह भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके खाते हथिया लेता था।

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने संगठित साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में 'म्यूल अकाउंट' (फर्जी बैंक खातों) उपलब्ध कराने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर पूरे देश में सक्रिय साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजय कुमार (31), प्रदीप कुमार (42), यतेंद्र कुमार (23), मुकेश (24), विनेश (37), गुरबाज सिंह (27), अमन (27), सूरज यादव (24), गौरव नाहर (22) और लक्ष्मण (33) है।

इस गिरोह पर ऑनलाइन धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को प्राप्त करने और उसे विभिन्न खातों के माध्यम से आगे भेजने के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल करने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनें, 27 चेक बुक, 17 एटीएम कार्ड और 12 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) राजीव कुमार ने कहा कि पूर्वी जिले की पुलिस संगठित साइबर अपराध नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या बैंकिंग पासवर्ड या पिन किसी अन्य के साथ साझा न करें, न बेचें और न ही किसी और को इनका इस्तेमाल करने दें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों से साइबर धोखाधड़ी हो सकती है और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला साइबर धोखाधड़ी की एक शिकायत की जांच के दौरान सामने आया। इसमें केरल के एक पीड़ित से कथित तौर पर ठगे गए दो लाख रुपये का पता एक प्राइवेट बैंक में खुले 'म्यूल बैंक अकाउंट' से चला। इसके बाद धनराशि के लेन-देन के रास्ते और तकनीकी जांच से पता चला कि एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जो साइबर अपराधियों को गैर-कानूनी तरीके से कमायी गयी धनराशि लेने और ट्रांसफर करने के लिए बैंक अकाउंट उपलब्ध कराता है।

पूर्वी जिला पुलिस की एक समर्पित साइबर टीम ने एसीपी पवन कुमार के मार्गदर्शन में बड़े पैमाने पर वित्तीय और तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल फ़ोन की जांच और फ़ील्ड वेरिफिकेशन किया, जिसके बाद इस संगठित रैकेट का पर्दाफ़ाश हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित रूप से नौकरी के झूठे ऑफर और पैंसों का लालच देकर बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशाना बनाते थे। उनसे बैंक खाते खुलवाने के बाद, यह गिरोह कथित तौर पर खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड, चेक बुक, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते थे और बाद में इन्हें अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराधियों को सौंप देते थे। आरोप है कि इस गैंग ने धोखाधड़ी से प्राप्त धन को स्थानांतरित करने और निकालने के लिए पीओएस मशीनों, एटीएम कार्ड, चेक बुक और मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया, साथ ही वह वास्तविक लाभार्थियों की पहचान छिपाने की भी कोशिश करता था।

Read More सपा नेता राजन रिजवी की बढ़ी मुश्किलें, महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस