छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : तृणमूल कांग्रेस ने की चर्चा की मांग, पार्टी ने दिया नोटिस

सार्वजनिक महत्व के अत्यंत जरूरी मामले पर की जा सके चर्चा

छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : तृणमूल कांग्रेस ने की चर्चा की मांग, पार्टी ने दिया नोटिस
पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत तत्काल चर्चा की मांग की है। मुख्य सचेतक नदीमुल हक ने नोटिस देकर 20 जुलाई के प्रदर्शन का मुद्दा उठाया। विपक्ष ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने और छात्रों की चिंताओं पर चर्चा की मांग की है।

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस के बल प्रयोग करने के मुद्दे पर बुधवार को राज्यसभा में तुरंत चर्चा कराने की मांग की। इसके लिए पार्टी ने सदन के तय कामकाज को स्थगित करने का नियम 267 के तहत नोटिस दिया है। पार्टी के जारी बयान के अनुसार, राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक नदीमुल हक ने यह नोटिस सौंपा। इसमें मांग की गयी है कि उच्च सदन इस विषय पर चर्चा करे, जिसे पार्टी ने 20 जुलाई को शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस के अत्याचार के रूप में वर्णित किया है।

पार्टी ने अपने बयान में कहा, तृणमूल ने आज 22 जुलाई को राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया है, ताकि सदन 20 जुलाई को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस के अत्याचारों पर तुरंत चर्चा कर सके। राज्यसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों का नियम 267 किसी सदस्य को सभापति की सहमति से उस दिन के सूचीबद्ध कामकाज को स्थगित करने का प्रस्ताव रखने की अनुमति देता है, ताकि सार्वजनिक महत्व के अत्यंत जरूरी मामले पर चर्चा की जा सके।

यह नोटिस प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में अनियमितताओं और इस मुद्दे पर जवाबदेही तय करने की मांग लेकर दिल्ली में एकत्र हुए छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर बढ़ते राजनीतिक टकराव के बीच आया है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार छात्रों की ङ्क्षचताओं को दूर करने के बजाय लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों को दबा रही है, जबकि सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था को तय प्रक्रियाओं के अनुसार ही संभाला गया है।

इस मुद्दे ने संसद के चल रहे मानसून सत्र के दौरान कई विपक्षी दलों के समन्वित विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के पास धरना दे रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया था।  ये नेता परीक्षा अनियमितताओं और छात्र प्रदर्शनों से निपटने के तरीके को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। अब जब तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा के सूचीबद्ध कामकाज को स्थगित करने की औपचारिक मांग की है, तो प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर संसद में खींचतान और बढऩे के आसार हैं, क्योंकि विपक्षी दल लगातार सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

Read More लोगों के घरों में आ रहा सीवर मिश्रित पानी : बड़ी संख्या में नमूने फेल, सैलजा ने कहा- सरकार उठाएं प्रभावी कदम

 

Read More कश्मीर में अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर : एसडीआरएफ ने 3 बच्चों को निकाला सुरक्षित, पुलिस का लोगों आग्रह, नदी से रहे दूर

Tags: Trinamool

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एमवाई भारत पोर्टल से जुड़ेंगी युवा केंद्रित योजनाएं, मुख्य सचिव ने दिए विभागों को निर्देश एमवाई भारत पोर्टल से जुड़ेंगी युवा केंद्रित योजनाएं, मुख्य सचिव ने दिए विभागों को निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एमवाई भारत पोर्टल की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को युवाओं से जुड़ी योजनाओं और...
मल्लिकार्जुन खड़गे की सरकार को चेतावनी : छात्रों के साथ कांग्रेस के नेताओं को कुचलने की कोशिश ना करे सरकार, नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे हालात
रनवे पर विमान हादसे की स्थिति का मॉक ड्रिल, यात्रियों की सुरक्षा के लिए बचाव अभियान का अभ्यास
जयपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल
पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा सहकारिता का नया मॉडल, प्राथमिक टूरिस्ट गाइड सहकारी सोसायटी के आदर्श उपनियम जारी
पंजाब में नाकाबंदी के दौरान आपराधिक साजिश विफल : अवैध पिस्तौल के साथ आरेापी गिरफ्तार, 3 कारतूस बरामद
राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून : उदयपुर में सीजन की सबसे तेज बारिश, कोटा में आकाशीय बिजली से युवक की मौत