भारत की समुद्री सीमा को अभेद्य बनाने की मुकम्मल तैयारी 

डीआरडीओ ने मैन-पोर्टेबल ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल्स किया विकसित

भारत की समुद्री सीमा को अभेद्य बनाने की मुकम्मल तैयारी 
डीआरडीओ ने समुद्री सुरक्षा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नई पीढ़ी के मैन-पोर्टेबल ऑटोनोमस अंडरवॉटर व्हीकल्स विकसित किए हैं। ये सिस्टम रियल-टाइम में बारूदी सुरंग जैसे खतरों का पता लगाते हैं। डीप लर्निंग एल्गोरिद्म लक्ष्य पहचान को सरल बनाते हैं और हालिया ट्रायल में तकनीक सफल रही।

नई दिल्ली। डीआरडीओ ने भारत की समुद्री सीमा को अभेद्य बनाने की मुकम्मल तैयारी कर ली है। अब किसी भी शत्रु के लिए समुंदर के रास्ते भारत पर हमला करना या समुद्र में भारत के हितों को नुकसान पहुंचाना नामुमकिन होगा।  समुद्र के भीतर बारूदी सुरंग जैसा कोई खतरा होगा तो इसका तुरंत पता लगाया जा सकता है। डीआरडीओ ने समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नई पीढ़ी के मैन-पोर्टेबल ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल्स(एमपीएयूवी) विकसित किए हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ  ने रीयल टाइम बारूदी सुरंग जैसी चीजों का पता लगाने के लिए एमपी-एयूवी डेवलप किए हैं। एयीवीएस में लगे साइड स्कैनर और अंडरवॉटर कैमरे रियल-टाइम में माइंस जैसी खतरनाक चीजों की पहचान करते हैं। अंडरवॉटर एकॉस्टिक कम्युनिकेशन सिस्टम इन्हें मिशन के दौरान आपस में डेटा शेयर करने में सक्षम बनाता है।

स्वतंत्र रूप से पहचानेगा लक्ष्यों को

रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि एमपी-एयूवी के डीप लर्निंग आधारित एल्गोरिद्म इस सिस्टम को स्वायत्त रूप से अलग-अलग तरह के लक्ष्यों को पहचानने में सक्षम बनाते हैं। जिससे ऑपरेटर पर काम का बोझ और मिशन को पूरा करने में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है। मंत्रालय के मुताबिक, एमपी-एयूवी का निर्माण डीआरडीओ की विशाखापत्तनम स्थित नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) ने किया है।  रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस सिस्टम में मजबूत अंडरवॉटर ध्वनिक संचार तकनीक भी जोड़ी गई है। इससे ये एयूवी आपस में डेटा साझा कर सकता है।

ट्रायल में सफल रही तकनीक

Read More रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला

ट्रायल में यह तकनीक सफल साबित हुई है। हार्बर में हाल ही में फील्ड ट्रायल्स संपन्न किए गए हैं। ट्रायल में सिस्टम के प्रमुख तकनीकी पैरामीटर और मिशन उद्देश्यों का सफल सत्यापन हुआ। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एमपी-एयूवी का विकास स्मार्ट, नेटवर्क-सक्षम और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली माइन काउंटरमेजर क्षमता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह सिस्टम नौसेना को कम जोखिम और कम लॉजिस्टिक आवश्यकता के साथ उन्नत माइन वॉरफेयर समाधान प्रदान करेगी।

Read More कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला: जयराम ने लगाया ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में हेराफेरी की राजनीति का आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश