एसएससी भर्ती घोटाला: ईडी ने की जांच तेज, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को भेजा समन

पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को ईडी का ताजा समन

एसएससी भर्ती घोटाला: ईडी ने की जांच तेज, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को भेजा समन

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित SSC भर्ती घोटाले में ईडी ने जांच तेज करते हुए पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को पूछताछ के लिए बुलाया है। जमानत पर बाहर चल रहे दोनों आरोपियों से मनी ट्रेल और घोटाले के व्यापक नेटवर्क को लेकर सवाल किए जाएंगे। एजेंसी इस मामले में अन्य संदिग्धों और अभ्यर्थियों के बयान भी दर्ज करने की तैयारी में है।

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में कथित एसएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज करते हुए पूर्व राज्य मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ईडी सूत्रों के अनुसार, चटर्जी को 16 मार्च और मुखर्जी को 18 मार्च के बीच एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। दोनों फिलहाल जमानत पर हैं। ईडी ने हालांकि पहले प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में उनसे पूछताछ की थी लेकिन एसएससी से जुड़े मामले में यह पहली बार है जब एजेंसी उनसे विशेष रूप से पूछताछ करेगी।

पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को जुलाई 2022 में प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उस समय अर्पिता मुखर्जी से जुड़े दो फ्लैटों से ईडी ने लगभग 50 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। बाद में एसएससी और प्राथमिक भर्ती घोटाले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी चटर्जी को दोनों मामलों में गिरफ्तार किया था। हालांकि, इन घटनाक्रमों के बावजूद ईडी ने अब तक एसएससी मामले में उनसे पूछताछ नहीं की थी।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अपनी जांच केवल पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी दोनों तक सीमित नहीं रखेगी। कथित अनियमितताओं से जुड़े कई अन्य लोगों को भी इस महीने के अंत तक समन भेजे जाने की संभावना है। ईडी कथित मनी ट्रेल का पता लगाने और घोटाले में शामिल व्यापक नेटवर्क की पहचान के लिए कई अभ्यर्थियों के बयान भी दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक पार्थ को पिछले वर्ष नवंबर में सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया था। उन्होंने तीन वर्ष तीन महीने जेल में बिताए। गत दिसंबर में नक्तला स्थित अपने आवास के बाथरूम में फिसलने से उनके बाएं हाथ में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाइपास के पास एक निजी अस्पताल में 25 दिनों तक भर्ती रहना पड़ा था और 31 दिसंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली गयी थी। अर्पिता मुखर्जी को पिछले साल नवंबर में दो वर्ष तीन महीने न्यायिक हिरासत में रहने के बाद जमानत मिली थी। उन्हें अब तक किसी भी सीबीआई मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Read More विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स में आई 1000 अंक की गिरावट, इन कंपनियों पर रखें नज़र

Post Comment

Comment List

Latest News

एसआई भर्ती रहेगी रद्द : हाईकोर्ट ने एकलपीठ के आदेश को सही माना, आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ भी स्वप्रेरित प्रसंज्ञान समाप्त एसआई भर्ती रहेगी रद्द : हाईकोर्ट ने एकलपीठ के आदेश को सही माना, आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ भी स्वप्रेरित प्रसंज्ञान समाप्त
हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 रद्द करने वाली एकलपीठ के फैसले को बरकरार रखा है। हालांकि, आरपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष व...
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप : चीनी कैमरों की निगरानी से लोगों को जोखिम में डाल रही सरकार, बोले- यह भारत को अंधेरे में रखने की साजिश
भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, मदन राठौड़ बोले- समाज में जागरूकता और शांति जरूरी 
वासुदेव देवनानी ने‌‌ किए‌ अमरापुर दरबार के दर्शन : प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, चैत्र मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़
होर्मुज जलडमरूमध्य को 3 श्रेणी में बांटने की योजना बना रहा ईरान : शत्रु, तटस्थ और मित्र देशों के रूप में वर्गीकृत करने पर कर रहा विचार, शत्रु देशों के जहाजों के गुजरने पर लगेगा बैन
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की शुरुआत की, भजन लाल शर्मा ने कहा- समृद्ध गाँव से ही बनेगा समृद्ध राजस्थान
कांग्रेस ने दुष्कर्म पीड़िता के साथ न्याय नहीं होने का लगाया आरोप : सरकार से की परिवार को सुरक्षा और दोषियों को सजा देने की मांग, राजेद्र पाल ने कहा- मामला वापस नहीं लेने पर दबंगों ने किया कुलहाड़ियों से हमला