Budget पर लोकसभा में जवाब दे रही वित्त मंत्री- कांग्रेस ने बनाया देश में महंगाई का रिकॉर्ड

Budget पर लोकसभा में जवाब दे रही वित्त मंत्री- कांग्रेस ने बनाया देश में महंगाई का रिकॉर्ड
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में बजट पर जवाब दे रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि ये बजट विकसित भारत के लिए है। इस बजट में विकसित भारत का विजन दिखाई देता है।

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में बजट पर जवाब दे रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि ये बजट विकसित भारत के लिए है। इस बजट में विकसित भारत का विजन दिखाई देता है। बजट में 48.2 लाख करोड़ रुपए खर्च होने जा रहे है। 

 वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी सरकार पर महंगाई रोकने में विफल रहने के विपक्ष के आरोप को मंगलवार को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश ने जो रिकॉर्ड बनाया है वह ऐसा रिकॉर्ड है जिसे कोई तोड़ नहीं सकता।

सीतारमण ने  कहा कि वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में महंगाई दर 3.8 प्रतिशत थी जो 2004-14 के दौरान (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) संप्रग के पूरे 10 साल के कार्यकला में औसतन 8.1 प्रतिशत थी।

वित्त मंत्री ने काग्रेस आई है महंगाई लाई है के पुराने नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि 2008 में सरकार ने वैश्विक वत्तीय संकट से निपटन के लिए राजकोषीय  प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी लेकिन ऑक्सफोर्ड शिक्षित नेता को पता नहीं था कि उस पैकेज को कैसे और कब वापस लिया जाय। नतीजा यह हुआ कि राजकोषीय घाटा बढता गया, व्याज बढ गया है, निवेश प्रभावित हुआ और 2012 से 14 के बीच 28 में से 22 महीने खुदरा मुद्रा स्फीति नौ प्रतिशत से ऊपर रही।

Read More केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने किए दर्शन, यदाद्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड काल के संकट के दौरान अर्थव्यवस्था का प्रबंधन इस तरह से किया ताकि राजकोषीय घाटा और महंगाई नहीं बढे। यही कारण है कि कोविड के बावजूद मुद्रा स्फीति 5.1 प्रतिशत तक सीमित रही।

Read More नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई पर पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए लेकिन कांग्रेस और वपिक्ष वाले राज्यों की सरकारों ने कुछ नहीं किया जिससे महंगाई का स्तर ऊंचा रहा जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह था।

Read More मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिवसीय यात्रा पर रवाना : वैश्विक नेताओं से करेंगे मुलाकात, मैक्रों और फिको के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने महंगाई से जनता को बचाने के लिए भारत राशन योजना तथा मुफ्त राशन योजना जैसे कदम उठाए हैं। उन्होंने रिजर्व बैंक  के एक पूर्व गवर्नर की किताब का हवाल देते हुए कहा कि संप्रग के समय रिजर्व बैंक पर व्याज घटाने और अर्थव्यवस्था की गुलाबी तस्वीर खींचने के लिए वित्त मंत्रालय से दवाब था।

उन्होंने कहा, ''यह था इनका आर्थिक प्रबंध, ये हमसे हमारे आर्थिक प्रबंधन पर सवाल उठाते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस