छत्तीसगढ़: पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, अभ्यर्थी गिरफ्तार, जांच शुरू

पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा

छत्तीसगढ़: पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, अभ्यर्थी गिरफ्तार, जांच शुरू

बिलासपुर के जीटीबी कॉलेज में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा के दौरान राजस्थान के मोहित मीना को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। आरोपी ने टोपी और जैकेट में उपकरण छिपाया था।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (लिपिकीय) भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में स्थित सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत फरहदा स्थित जीटीबी कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने आज बताया कि नौ जनवरी 2026 को एसएससी द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस 2025 सीबीई भर्ती परीक्षा का आयोजन जीटीबी कॉलेज में किया गया था। शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक चली परीक्षा में राजस्थान के दौसा जिले के सेकंड बसवा निवासी 25 वर्षीय मोहित मीना (पिता गाजीराम मीना) अभ्यर्थी के रूप में शामिल था।

परीक्षा के दौरान आरोपी टोपी और जैकेट पहने हुए था। परीक्षा प्रारंभ होते ही वह अपने शरीर में छिपाकर रखे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को सक्रिय करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान कक्ष में तैनात पर्यवेक्षक को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। संदेह होने पर पर्यवेक्षक ने उसे परीक्षा कक्ष से बाहर निकालकर कार्यालय में बैठाया और जांच की गई।

जांच के दौरान टोपी, जैकेट और शर्ट उतरवाने पर उसके कंधे के नीचे टेप से चिपकाया गया ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ। कॉलेज प्रबंधन द्वारा तत्काल इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की, साथ ही ब्लूटूथ डिवाइस को जब्त कर लिया।

Read More आंध्र प्रदेश में पटाखा कारखाने में विस्फोट :  हादसे में 10 लोगों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

कॉलेज मैनेजर विजय कुमार लहरे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कॉलेज परिसर में नकल रोकने के लिए जैमर भी लगाए गए थे। इसके बावजूद आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया ब्लूटूथ डिवाइस सक्रिय रहा, जिससे परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Read More एयर इंडिया ने रद्द की अमेरिका और यूरोप की 22 उड़ाने : सभी उड़ानें पश्चिम एशिया के ऊपर से होकर गुजरने वाली, जानें किन फ्लाइटों पर रहेगा असर

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब