पाक में गिरी भारत की मिसाइल

तकनीकी गलती से चल गई थी, कोई हताहत नहीं

पाक में गिरी भारत की मिसाइल
भारत ने जताया खेद, घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने भारत की ओर से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियां चन्नू शहर में बीते बुधवार को गिरी एक मिसाइल की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। साथ ही इस घटना को खेदजनक भी बताया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि नौ मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग हुई। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक उच्च स्तरीय कोर्ट ऑफ इनक्वायरी का आदेश दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि मिसाइल ने पाकिस्तान के एक क्षेत्र में लैंड किया। इस घटना को खेदजनक बताते हुए मंत्रालय ने संतोष कि दुर्घटना के कारण किसी की जान नहीं गई है। गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी थल सेना ने दावा किया कि उसने कथित तौर पर भारत से उसके हवाई क्षेत्र में आ रही एक मिसाइल का पता लगाया है। जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिर गया।

थार में स्वदेशी ‘धनुष’ का सफल ट्रायल
 भारतीय सेना में अमेरिकन होवित्जर तोप को शामिल करने के बाद अब धनुष तोप का भी सफल ट्रायल किया गया है। पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक तकनीक से बनी धनुष का पहला ट्रायल 2017 में किया गया था। उस समय कुछ तकनीकी खामियों के चलते इसका ट्रायल रोक दिया गया, लेकिन अब धनुष सेना में शामिल किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। धनुष तोप स्वीडिश तोप बोफोर्स का स्वदेशी उन्नत संस्करण है। इसमें लगे 100 फीसदी कलपुर्जे स्वदेशी हैं। सेना की ओर से हर मौसम के अनुसार इसके सभी परीक्षण किए जा चुके हैं जिसमें यह तोप खरी उतर चुकी है। यह भारत में निर्मित होने वाली लंबी रेंज की पहली तोप है।
450 गन का ऑर्डर मिल सकता है


इंडियन आर्मी चार साल पहले ही 118 धनुष गन का ऑर्डर दे चुकी है। डिफेंस एक्सपर्ट का कहना है कि इसके सक्सेसफुल ट्रायल के बाद सेना जल्द और 450 गन का आॅर्डर दे सकती है। एक गन की कीमत 15 करोड़ है। जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में दो चरणों में ट्रायल हुआ। 4 घंटे तक चले इस ट्रायल के दौरान 45 राउंड फायर किए गए।


डीआरडीओ ने की डवलप
देसी धनुष गन 38 किलोमीटर तक वार कर सकती है। 155 एमएम की यह गन एक बार में लगातार 60 राउंड फायर कर सकती है। इस गन को डीआरडीओ ने निजी क्षेत्र की कंपनी टाटा पावर व भारत फोर्ज के साथ मिलकर विकसित किया है।
फोटो थार नाम से भेजा गया है

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना