कंगना रनौत ने हिमाचल पुलिस से सुरक्षा का किया अनुरोध

किसान आंदोलन की निंदा की थी

कंगना रनौत ने हिमाचल पुलिस से सुरक्षा का किया अनुरोध

घटना के बाद सांसद ने पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा को भेजे गये  ईमेल में अनुरोध किया कि खतरे के स्तर को देखते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

शिमला। अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत ने हाल ही में चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर उन्हें कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारे जाने की घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक कांस्टेबल ने रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था।  घटना के बाद सांसद ने पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा को भेजे गये  ईमेल में अनुरोध किया कि खतरे के स्तर को देखते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

पुलिस महानिदेशक ने सांसद को बताया कि खतरे के स्तर का आकलन करने के बाद राज्य कानून-व्यवस्था इकाई द्वारा सुरक्षा प्रदान करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह सुरक्षित हैं लेकिन कथित घटना चिंताजनक है क्योंकि यह बढ़ते उग्रवाद और बढ़ते खतरे को इंकित करती है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री को स्पीति जिले के काजा में ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था, जब वह अपने चुनाव अभियान के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस मामले में भाजपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रनौत ने तीन कृषि कानूनों का समर्थन किया और किसान आंदोलन की निंदा की थी।

 

Tags: kangana

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला