केजरीवाल की दिल्ली की सत्ता से विदाई तय, कांग्रेस को जीरो सीट : आठवले

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी 

केजरीवाल की दिल्ली की सत्ता से विदाई तय, कांग्रेस को जीरो सीट : आठवले

आठवले ने दावा किया की दिल्ली में एतिहासिक बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) को सत्ता से हटाने के लिए काम करेगी व कांग्रेस को दिल्ली में पुन: जीरो सीट पर फिर से समेटने का काम करेगी। आठवले ने दावा किया की दिल्ली में एतिहासिक बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी दिल्ली की 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा शेष सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। आरपीआई नेता ने दावा किया कि नित्य नए भ्रष्टाचार के कारनामों से दिल्ली की जनता को त्रस्त करने वाली आप की सरकार को जनता इस विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का वादा करने वाली आप ने देश की राजधानी को विश्व स्तरीय शहर बनाने के स्थान पर इसे खोखला कर दिया है। 

आठवले ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्वस्तरीय स्कूल बनाने का दावा करने वाले केजरीवाल ने दो लाख से अधिक बच्चों को शिक्षा से वंचित कर दिया है। शराब घोटाले से पूरे दिल्ली को बदनाम करने का काम आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने किया है। आठवले ने कहा कि आरपीआई (आठवले), के प्रत्याशी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार बनाने के लिए समर्थन देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में गत 10 वर्षों में देश विकास के पथ पर अग्रसर हो कर नए कीर्तिमान रच रहे है, वहीं दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली देने का वादा करते हुए दिल्ली की सत्ता पर काबिल हुए, लेकिन खुद भ्रष्टाचार में डूब गए। 

उन्होंने कहा कि देश मे केजरीवाल की एकमात्र सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री जेल जा चुके हैं। दिल्ली में आप की तीसरी बार सरकार बनाने के मंसूबों को उनकी पार्टी सफल नहीं होने देगी। आठवले ने कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के सपनों के भारत निर्माण का सपना देश के प्रधान सेवक मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। पिछले 11 वर्षों में अरविंद केजरीवाल ने केवल दिल्ली की जनता को नए सपने दिखाकर गुमराह किया है, लेकिन इस बार दिल्ली वासी केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता से दूर कर सबक सिखाने का काम करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश