उत्तराखंड में लैंडस्लाइड चारधाम यात्रा रोकी गई

मुंबई में 150 पर्यटकों का रेस्क्यू

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड चारधाम यात्रा रोकी गई

काजीरंगा नेशनल पार्क में भी 15 लाख से ज्यादा जानवर प्रभावित हुए हैं। 6 गैंडो समेत 114 जानवरों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली। उत्तराखंड के गढ़वाल डिवीजन में भारी बारिश के चलते रविवार चार धाम यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ-विष्णु प्रयाग नेशनल हाईवे के पास लैंडस्लाइड के कारण सड़क ब्लॉक हो गई है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। असम के 29 जिलों में बारिश और बाढ़ की वजह से 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 58 लोगों की मौत हुई है। 27 जिलों में 577 रिलीफ  कैंप बनाए गए हैं। इसमें 5 लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी 15 लाख से ज्यादा जानवर प्रभावित हुए हैं। 6 गैंडो समेत 114 जानवरों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। रिलीफ डिपार्टमेंट के मुताबिक दो लोगों की मौत बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत डूबने से, जबकि तीन लोगों की मौत बारिश संबंधित घटनाओं में हुई।

मुंबई से सटे ठाणे जिले में जोरदार बारिश के कारण वाशिंद स्थित सृष्टि फार्म हाउस के आसपास पानी भर गया। करीब 150 लोग फंसे हैं। उनका रेस्क्यू जारी है। उधर महाराष्ट्र में कल्याण.कसारा रूट पर सुबह साढ़े 6 बजे पटरियों पर मलबा जमा हो गया। एक पेड़ गिरने से ट्रैक बाधित हो गया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर से प्रयागराज के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू : महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए होगी बेहद लाभदायक, जानें आने-जाने का समय जयपुर से प्रयागराज के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू : महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए होगी बेहद लाभदायक, जानें आने-जाने का समय
इंडिगो एयरलाइन ने नई फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है।
मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी : स्नान के बाद सूर्य को दिया अर्घ्य, संतों से मुलाकात की संभावना
सरपंच काम की ईच्छा शक्ति दिखाएं, विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आएगी : शर्मा
बच्चों को इलाज में मिलेगी राहत : प्रदेशभर में खुलेंगे डायबिटिक मधुहारी क्लिनिक, जेके लोन की कैंसर इकाई आरयूएचएस में होगी शिफ्ट
दिल्ली विधानसभा का चुनाव अच्छाई और बुराई की लड़ाई : यह केवल चुनाव नहीं, धर्म युद्ध, आतिशी बोलीं - आज का दिन परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का अवसर 
पूर्ण विद्युतीकरण की राह पर भारतीय रेल
ख्वाजा के दर शान-ओ-शौकत से बसंत पेश, शाही कव्वालों ने निभाई रस्म, अमीर खुसरो के गूंजे कलाम