बस हादसे में खोया पैर, अब नेहा एक पैर पर गरबा कर पेश कर रहीं मिसाल

करीब एक साल तक घर से बाहर निकलने में भी मुश्किल हुई

बस हादसे में खोया पैर, अब नेहा एक पैर पर गरबा कर पेश कर रहीं मिसाल
हादसे में बायां पैर गंवाने वाली नेहा भट्ट ने हार मानने के बजाय जिंदगी की नई राह चुनी। अहमदाबाद में ‘एम्प्यू टी’ नाम से चाय की दुकान खोली। 22 किलोमीटर पैदल चलकर केदारनाथ पहुंचीं, गिरनार पर्वत चढ़ीं और अकेले भारत घूमीं। अब एक पैर पर गरबा कर नेहा अपने हौसले की मिसाल बन रही हैं।

अहमदाबाद। जिंदगी में आने वाली मुश्किलें किसी के हौसले को तोड़ सकती हैं, लेकिन नेहा भट्ट ने विपरीत परिस्थितियों को अपनी ताकत बना लिया। 2021 में हुए बस हादसे में नेहा ने अपना बायां पैर गंवा दिया। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण डॉक्टरों को उनका पैर काटना पड़ा। इसके बावजूद नेहा ने हार नहीं मानी और खुद के बल पर जिंदगी को नई दिशा दी।

हादसे से पहले नेहा शिक्षिका के रूप में काम करती थीं। हादसे के बाद करीब एक साल तक उन्हें घर से बाहर निकलने में भी मुश्किल हुई। बाद में उन्होंने सहानुभूति के सहारे जीने के बजाय आत्मनिर्भर बनने का फैसला किया। उन्होंने अहमदाबाद में ‘एम्प्यू टी’ नाम से चाय की दुकान शुरू की। यहां वे मुस्कुराते हुए लोगों को चाय परोसती हैं और अपने हौसले से दूसरों को प्रेरित करती हैं।

नेहा का सफर केवल आत्मनिर्भर बनने तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर केदारनाथ के दर्शन किए और गिरनार पर्वत पर चढ़ाई भी की। इतना ही नहीं, वे अकेले पूरे भारत की यात्रा कर चुकी हैं। आज नेहा एक पैर पर गरबा करके भी अपनी जीवटता का परिचय दे रही हैं।

Tags: Accident

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने पत्रकार आवास योजना 2026 का किया शुभारंभ: पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना भी मुख्यमंत्री ने पत्रकार आवास योजना 2026 का किया शुभारंभ: पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना भी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में पत्रकारों के लिए विशेष आवासीय योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे सामाजिक दायित्व और...
अमित शाह ने चोरबागान भगदड़ के पीड़ितों से मिलकर जाना हाल, पूजा पंडालों का दौरा किया रद्द
एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला कारतूस, सुरक्षा जांच में खुलासा
अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी
पहले चरण का मतदान, 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी
पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कैप्टिव पावर प्लांट की चिमनी ढही, 4 लोगों के मौत की आशंका
गुजरात में नवरात्रि में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी हैरान करने वाली परंपरा!