गुजरात में नवरात्रि में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी हैरान करने वाली परंपरा!

आखिर क्यों साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष

गुजरात में नवरात्रि में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी हैरान करने वाली परंपरा!
बस्ती में नवरात्रि पर पुरुष साड़ी पहनकर गरबा करते हैं। साधु माता नी पोल की करीब 200 साल पुरानी परंपरा के पीछे सदुबेन की दर्दभरी लोककथा है। मान्यता है कि एक महिला की मदद न कर पाने के पश्चाताप में पुरुषों ने यह रस्म शुरू की, जो आज भी अष्टमी पर निभाई जाती है।

अहमदाबाद। गुजरात में नवरात्रि का नाम आते ही गरबा और डांडिया की तस्वीर सामने आ जाती है। लेकिन अहमदाबाद की एक बस्ती में गरबा का अंदाज सबसे अलग है। यहां नवरात्रि की अष्टमी पर पुरुष साड़ी पहनते हैं और गरबा करते हैं। साधु माता नी पोल में निभाई जाने वाली यह परंपरा करीब 200 साल पुरानी बताई जाती है। इसके पीछे एक ऐसी लोककथा है, जो पश्चाताप और आस्था से जुड़ी है।

स्थानीय मान्यता के अनुसार, सदुबेन नाम की एक महिला ने बरोत समुदाय के पुरुषों से मदद मांगी थी। कहा जाता है कि एक मुगल अधिकारी उन पर बुरी नजर रखता था। सदुबेन ने अपनी रक्षा के लिए समुदाय के पुरुषों से गुहार लगाई, लेकिन कोई उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आया। इस घटनाक्रम में उन्होंने अपना बच्चा भी खो दिया। इससे आहत सदुबेन ने कथित तौर पर पुरुषों को श्राप दिया कि उनकी आने वाली पीढ़ियां कायर कहलाएंगी। लोककथा के अनुसार, इसके बाद उन्होंने सती हो जाने का रास्ता चुना।

मान्यता है कि सदुबेन के सम्मान में बाद में साधु माता का मंदिर बनवाया गया। उनके प्रति श्रद्धा जताने और पूर्वजों की कथित गलती का प्रायश्चित करने के लिए पुरुषों ने साड़ी पहनकर गरबा करने की परंपरा शुरू की। आज भी नवरात्रि की अष्टमी पर इस रस्म को निभाया जाता है।

 

Read More भारतीय रुपए ने भरी ऊंची उड़ान, 82 पैसे की जोरदार मजबूती

Tags: garba

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने पत्रकार आवास योजना 2026 का किया शुभारंभ: पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना भी मुख्यमंत्री ने पत्रकार आवास योजना 2026 का किया शुभारंभ: पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण साधना भी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में पत्रकारों के लिए विशेष आवासीय योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे सामाजिक दायित्व और...
अमित शाह ने चोरबागान भगदड़ के पीड़ितों से मिलकर जाना हाल, पूजा पंडालों का दौरा किया रद्द
एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला कारतूस, सुरक्षा जांच में खुलासा
अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी
पहले चरण का मतदान, 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी
पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कैप्टिव पावर प्लांट की चिमनी ढही, 4 लोगों के मौत की आशंका
गुजरात में नवरात्रि में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी हैरान करने वाली परंपरा!