मदन राठौड़ के बयान से भड़की कांग्रेस : सड़क पर उतरे नेता, फूंका पुतला

भाजपा के राष्ट्रवाद पर कांग्रेस का वार

मदन राठौड़ के बयान से भड़की कांग्रेस : सड़क पर उतरे नेता, फूंका पुतला
बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चांदपोल के संजय सर्किल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला फूंककर उनके कथित पाकिस्तान समर्थक बयान का विरोध किया। शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं होंगे। प्रदर्शन में विधायक अमीन, रफीक खान, पूर्व विधायक गंगादेवी सहित कई नेता और पार्षद मौजूद रहे।

जयपुर। शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम चांदपोल के संजय सर्किल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला दहन कर उनके पाकिस्तान के समर्थन के बयान का कड़ा विरोध दर्ज कराया। बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद का नारा तो देती है, लेकिन उसके नेताओं के बयान आमतौर पर इसके विपरीत दिखाई देते हैं। शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि जब कोई नेता पाकिस्तान के समर्थन जैसा बयान देता है, तो उसका जवाब सड़क पर जनता को देना पड़ता है।

जनता ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर विधायक अमीन, विधायक रफीक खान, पूर्व विधायक गंगादेवी, पूर्व जिला अध्यक्ष आरआर तिवारी और समाज कल्याण की पूर्व अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता, पार्षद मौजूद रहे।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत स्थित सीएफबी वेनराइट सैन्य अड्डे पर एक गंभीर हादसे के बाद भीषण आग लग गई, जिससे...
पहले चरण का मतदान, 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी
पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कैप्टिव पावर प्लांट की चिमनी ढही, 4 लोगों के मौत की आशंका
गुजरात में नवरात्रि में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी हैरान करने वाली परंपरा!
पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए आरएसजीएल का अभियान शुरू,  शिविर लगाकर भी जोड़े जाएंगे उपभोक्ता
लैब से जमीन तक: नई साझेदारियों से विज्ञान, खेती, शिक्षा और छोटे कारोबारों में एआई के जरिए भारत के भविष्य को नई गति
बुर्किना फासो में सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर रोक, युवतियों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता शुरू