बारिश में जलने से पहले भीग गए रावण, मथुरा से आए कारीगरों के बनाए पुतले भीगने से बढ़ी चिंता

आस्था और अनुशासन की मिसाल

बारिश में जलने से पहले भीग गए रावण, मथुरा से आए कारीगरों के बनाए पुतले भीगने से बढ़ी चिंता
दशहरे से पहले बारिश ने रावण मंडी में कारीगरों की चिंता बढ़ा दी। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास तैयार हो रहे पुतले भीगने से खराब होने का खतरा है। खास बात यह कि मथुरा का एक मुस्लिम परिवार पांच पीढ़ियों से जयपुर में रावण बना रहा है। अब समय पर पुतले सुखाकर तैयार करना बड़ी चुनौती है।

जयपुर। गुलाबी नगरी में शनिवार को हुई बारिश ने दशहरा पर्व के लिए रावण के पुतले तैयार करने में जुटे कारीगरों की चिंता बढ़ा दी। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास लगने वाली रावण मंडी में कई दिनों की मेहनत से तैयार किए जा रहे रावण के पुतले बारिश की भेंट चढ़ गए। बारिश से पुतलों में इस्तेमाल होने वाला कागज, गत्ता और अन्य सामग्री भीगने से उन्हें नुकसान पहुंचने की आशंका है। ऐसे में कारीगरों के सामने पुतलों को समय पर सुखाने और तैयार करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

पीढ़ियों से आ रहे हैं जयपुर

गुलाबी नगरी में रावण के पुतले बनाने वाले कारीगरों का एक मुस्लिम परिवार उत्तर प्रदेश के मथुरा से आता है। बताया जाता है कि यह परिवार करीब 65 साल से अधिक समय से जयपुर में पुतले बनाने का काम कर रहा है। आदर्श नगर स्थित श्रीराम मंदिर में परिवार के सदस्य रावण के पुतले तैयार करते हैं। यह परंपरा पांच पीढ़ियों से चली आ रही है। कारीगर कई दिन पहले से ही पुतलों का ढांचा तैयार करने, कागज चिपकाने, रंग-रोगन करने और सजावट का काम शुरू कर देते हैं।

आस्था और अनुशासन की मिसाल

Read More वी. श्रीनिवास ने एथेंस में किया IIAS गवर्नेंस इंडेक्स का शुभारंभ, 164 देशों की शासन व्यवस्था का होगा आकलन

पुतले बनाने के दौरान परिवार मंदिर परिसर में रहकर श्रद्धा और शाकाहारी अनुशासन का पालन करता है। मथुरा से जयपुर आकर रावण के पुतले तैयार करने वाले इन कारीगरों की परंपरा धार्मिक आस्था के साथ आजीविका और सांस्कृतिक विरासत का भी उदाहरण है।

Read More डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार रिकवरी: RBI के कड़े कदमों से लगातार 5वें दिन मजबूत हुआ रुपया, ₹94.88 के स्तर पर पहुंचा

पुतलों की कीमत सजावट और आकार से तय

Read More बस चालक का आमेर पहाड़ी पर मिला शव : पास में सेलफॉस का खाली पैकेट, 6 दिन से था चालक लापता

रावण के पुतलों की कीमत उनके आकार, सजावट और निर्माण में लगने वाली सामग्री के आधार पर तय होती है। छोटे पुतले घरेलू आयोजनों के लिए और बड़े पुतले सार्वजनिक दशहरा आयोजनों के लिए तैयार किए जाते हैं। बारिश के कारण हुए नुकसान से कारीगरों को अतिरिक्त मेहनत और लागत की चिंता सता रही है।

Tags: Rain

Post Comment

Comment List

Latest News

अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत स्थित सीएफबी वेनराइट सैन्य अड्डे पर एक गंभीर हादसे के बाद भीषण आग लग गई, जिससे...
पहले चरण का मतदान, 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी
पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कैप्टिव पावर प्लांट की चिमनी ढही, 4 लोगों के मौत की आशंका
गुजरात में नवरात्रि में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी हैरान करने वाली परंपरा!
पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए आरएसजीएल का अभियान शुरू,  शिविर लगाकर भी जोड़े जाएंगे उपभोक्ता
लैब से जमीन तक: नई साझेदारियों से विज्ञान, खेती, शिक्षा और छोटे कारोबारों में एआई के जरिए भारत के भविष्य को नई गति
बुर्किना फासो में सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर रोक, युवतियों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता शुरू