लैब से जमीन तक: नई साझेदारियों से विज्ञान, खेती, शिक्षा और छोटे कारोबारों में एआई के जरिए भारत के भविष्य को नई गति

स्थानीय युवाओं के लिए हुनर और रोजगार के नए अवसर

लैब से जमीन तक: नई साझेदारियों से विज्ञान, खेती, शिक्षा और छोटे कारोबारों में एआई के जरिए भारत के भविष्य को नई गति
गूगल (Google.org) ने भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) की प्रगति और वित्तीय समावेशन के लिए 1.5 करोड़ डॉलर की सहायता राशि की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य आसान ऋण, नए बाज़ार और बहुभाषी एआई टूल प्रदान कर स्थानीय युवाओं तथा छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाना है।

नई दिल्ली। खाद्य व्यवस्था को बचाने के लिए जीनोम से जुड़े बुनियादी सवालों के जवाब ढूंढने हों, शिक्षकों को बच्चों के मार्गदर्शन के लिए ज्यादा समय दिलाना हो या स्थानीय कारोबारों को आगे बढ़ाना हो, हर जगह एक बात सामने आती है। एआई का असर तब सबसे ज्यादा होता है, जब उसे उन्हीं लोगों के साथ मिलकर बनाया जाए, जिन्हें उसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

प्रीलत लोबाना और लीला इब्रालहम के अनुसार भारत के पास गहरी तकनीकी प्रतिभा है, जबरदस्त विविधता है और तेजी से फैलता डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसी वजह से आज भारत व्यावहारिक इनोवेशन का केंद्र-बिंदु बन गया है। यहां दुनिया देख रही है कि अत्याधुनिक रिसर्च को जमीन पर कैसे उतारा जाता है और उससे करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी कैसे बदलती है। आज हम फसल विज्ञान, शिक्षा, खेती और आर्थिक समावेशन से जुड़ी कई नई पहलों का एलान कर रहे हैं। इन सबका मकसद जमीनी स्तर से शुरुआत करके असली बदलाव को बड़े पैमाने तक ले जाना है।

आर्थिक समावेशन के लिए एआई: भारत के छोटे कारोबारों के साथ

भारत के 9 करोड़ से ज्यादा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनमें 34.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है। फिर भी इनमें से कई के सामने एक साथ कई मुश्किलें खड़ी हैं, जो एक-दूसरे को और बढ़ाती हैं। भारत के राष्ट्रीय एआई रोडमैप में योगदान की अपनी प्रतिबद्धता के तहत Google.org देश के एमएसएमई की तरक्की तेज करने के लिए को 1.5 करोड़ डॉलर दे रहा है। इस रकम से ऐसे एआई टूल बनाए जाएंगे, जो बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो सकें और छोटे कारोबारों के लिए औपचारिक कर्ज पाना, नए बाजार ढूंढना और नियमों का पालन करना आसान बनाएं। नए समाधान खोजने के लिए इस प्रोग्राम में खुले तौर पर प्रस्‍ताव मंगाए जाएंगे। साथ ही कई भाषाओं में और आवाज के जरिए चलने वाला एक प्लेटफॉर्म भी बनेगा। यह प्लेटफॉर्म टियर 3 और टियर 4 कस्बों के स्थानीय युवाओं को नौकरी के लायक हुनर सिखाएगा और उन्हें सीधे छोटे कारोबारों से जोड़ेगा।

Read More यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एमडीआर को दीवाली तक टाला, त्योहारी मौसम को देखते हुए निर्णय

आगे की राह

Read More शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे मजबूत, बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर

विज्ञान से समाज में ठोस बदलाव लाने की जो रफ्तार हम आज देख रहे हैं, वह अभी शुरुआत भर है। वैज्ञानिकों, शिक्षकों, सरकारी नेतृत्व और जमीनी संगठनों के साथ हम अपनी साझेदारियां और गहरी कर रहे हैं और अपनी कोशिशें तेज कर रहे हैं। हमारा मकसद यह है कि आधुनिक एआई को वही समुदाय दिशा दें, जो भारत का भविष्य गढ़ रहे हैं और इसका फायदा भी उन्हीं तक पहुंचे।

Read More डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले चरण का मतदान, 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी पहले चरण का मतदान, 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी
चुनाव के पहले चरण का सियासी रण तैयार! जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों के 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग...
पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कैप्टिव पावर प्लांट की चिमनी ढही, 4 लोगों के मौत की आशंका
गुजरात में नवरात्रि में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी हैरान करने वाली परंपरा!
पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए आरएसजीएल का अभियान शुरू,  शिविर लगाकर भी जोड़े जाएंगे उपभोक्ता
लैब से जमीन तक: नई साझेदारियों से विज्ञान, खेती, शिक्षा और छोटे कारोबारों में एआई के जरिए भारत के भविष्य को नई गति
बुर्किना फासो में सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर रोक, युवतियों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता शुरू
कोलकाता: नवरात्र में बड़ा हादसा, चोरबागान के दुर्गा पंडाल में भगदड़; 19 लोगों की मौत, 45 घायल