बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- हर साल त्रासदी, लोगों को राहत नहीं अब स्थायी समाधान चाहिए

राहुल गांधी ने बिहार बाढ़ पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना, मदद का दिया भरोसा

बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- हर साल त्रासदी, लोगों को राहत नहीं अब स्थायी समाधान चाहिए
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि बिहार में यह आपदा अब सालाना त्रासदी बन चुकी है। राहुल गांधी ने डबल इंजन सरकार से 17 सालों का हिसाब मांगते हुए केवल आश्वासन के बजाय बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह अब सालाना त्रासदी बन चुकी है और इसके स्थायी समाधान की दिशा में जरूरी उपाय करने अब आवश्यक हो गए हैं। गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि बिहार में बाढ़ फिर कहर बनकर टूटी है और लाखों लोग प्रभावित हैं तथा सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं। कई लोगों की मौत हो गयी और कई के लापता होने की खबर है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि सबसे दुखद बात यह है कि बिहार में यह संकट नया नहीं है। हर साल बाढ़ आती है, मौतें होती हैं, परिवार उजड़ते हैं और लोग पलायन करते हैं। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार से पूछा कि पिछले 17 वर्षों में इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए क्या किया गया और जमीन पर क्या बदला है। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान