अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती

चार चरणों में होंगे पंच-सरपंच व जिला परिषद चुनाव

अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
राजस्थान में अर्धवार्षिक परीक्षाओं और पंचायत चुनावों की तिथियां एक साथ आने से शिक्षकों व प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। 15 से 29 अक्टूबर तक परीक्षाएं और चुनावी प्रशिक्षण आयोजित होने से परीक्षा संचालन, पोलिंग पार्टियों के ठहराव और शिक्षकों के दीपावली अवकाश पर अनिश्चितता का संकट बना हुआ है।

जयपुर। अर्धवार्षिक परीक्षाओं और पंचायत चुनावों की तिथियां एक-दूसरे के आसपास होने से शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। अर्धवार्षिक परीक्षाएं 15 से 29 अक्टूबर तक निर्धारित हैं, जबकि दीपावली अवकाश 4 से 15 नवंबर तक रहेगा। इसी दौरान पंचायत चुनावों का प्रथम चरण 23 अक्टूबर से शुरू होगा और चुनाव ड्यूटी के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 14 नवंबर को मतदान होगा। वहीं पंच-सरपंच के चुनाव 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को निर्धारित किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पोलिंग पार्टियों के विद्यालयों में करीब चार दिन तक ठहरने की स्थिति बनेगी। वहीं पोलिंग पार्टियों में ड्यूटी करने वाले शिक्षक भी मतदान प्रक्रिया पूरी कर लौटने में कई दिन लगाएंगे।

ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों के सामने दीपावली घर जाकर मनाने को लेकर भी परेशानी खड़ी हो रही है। बताया जा रहा है कि कई शिक्षक 7 नवंबर यानी छोटी दीपावली के आसपास ही चुनाव ड्यूटी से मुक्त हो पाएंगे। दूसरी ओर 15 से 29 अक्टूबर तक अर्धवार्षिक परीक्षाओं के बीच चुनाव प्रशिक्षण, विद्यालयों के अधिग्रहण और परीक्षा संचालन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि दोनों महत्वपूर्ण गतिविधियों के बीच समन्वय की स्पष्ट व्यवस्था जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार