प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया पर किए पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।

भारत के 'अमृतकाल के सारथी' हैं पीएम मोदी: योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी और उन्हें सच्चे अर्थों में भारत के 'अमृतकाल का सारथी' कहा है। योगी ने एक्स पर लिखा कि 140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। नेशन फर्स्ट की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है। आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है। आप सच्चे अर्थों में भारत के 'अमृतकाल के सारथी' हैं।

उन्होंने लिखा कि 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।

एक अन्य सोशल मीडिया संदेश में योगी ने कहा, एनडीए सरकार 3.0 के प्रथम 100 दिवस के रोडमैप को 'स्पीड, स्केल और रिफ्लेक्शन' के मंत्र से रियल्टी में परिवर्तित कर 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने, 9.3 करोड़ किसानों को 20,000 करोड़ की पीएम किसान सम्मान निधि वितरण करने, 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर महिला सशक्तीकरण करने, 12 नई इंडस्ट्रियल सिटी बनाने का फैसला कर करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने, 15 से ज्यादा नई मेड इन इंडिया सेमी हाई स्पीड 'वंदे भारत ट्रेन' लॉन्च करने, 15 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी देकर जनकल्याण और विकास की नई कसौटी के निर्माता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की अनंत बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।

Read More मानसून सत्र के सक्रिय रहने से होगा देश का कल्याण, कहा- एक महीने में भारत ने हासिल की कई उपलब्धियां

जन्मदिन पर मोहन यादव ने दी मोदी को शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आज कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि और वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

Read More राज्यसभा में खड़गे ने उठाया नीट पेपर लीक मामला : जंतर-मंतर पर छात्रों पर किया लाठीचार्ज, सरकार कर रही मारने की कोशिश

डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि 'नए भारत' के शिल्पी, विश्व के सर्व सम्माननीय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके यशस्वी नेतृत्व में देश 'विकसित भारत' के संकल्प की सिद्धि और वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। बाबा महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुयशपूर्ण जीवन दें, इसी के साथ ढेरों शुभकामनाएं।

Read More विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, अध्यक्ष ने की प्रश्नकाल को चलने में सहयोग की अपील

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन...
राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता : स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा, तनिष्का सिंह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में
असर खबर का : कोटा-बूंदी को मिलेंगे 18 करोड़ के दो मंजिला 4 नए कॉलेज
टी-20 सीरीज : वैभव सूर्यवंशी का आतिशी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
रूसी राजनयिक का दावा: यूरोप को अमेरिका के परमाणु 'सुरक्षा कवच' पर संदेह, खुद का रक्षा तंत्र कर रहा विकसित
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में चर्चा की मांग, कांग्रेस सांसद ने कहा- शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार
टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान : राजस्थान में 35.86 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 49 हजार मरीज मिले