अमेरिका में भारतीयों के अपमान पर मोदी तोड़ें चुप्पी, नागरिकों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कांग्रेस 

एक भारतीय छात्र को जमीन पर पटका गया

अमेरिका में भारतीयों के अपमान पर मोदी तोड़ें चुप्पी, नागरिकों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कांग्रेस 
कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में भारतीयों को लगातार प्रताड़ित कर अपमानित किया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खामोश हैं

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में भारतीयों को लगातार प्रताड़ित कर अपमानित किया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खामोश हैं, लेकिन अब उन्हें चुप्पी तोड़कर अमेरिका को बताना होगा कि भारतीय नागरिकों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि अमेरिका भारतवासियों को अपमानित करने से बाज नहीं आ रहा है। ताजा मामला अमेरिका के एयरपोर्ट का है, जहां एक भारतीय छात्र को जमीन पर पटका गया और किसी अपराधी की तरह उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। उसके आत्मसम्मान को जूतों के नीचे रौंदने के बाद उसे फिर भारत वापस भेजा गया।

पार्टी ने कहा कि “यह पहली बार नहीं हो रहा है बल्कि अमेरिका भारतीयों का इस तरह का अपमान हर बार करता रहा है। इससे पहले अमेरिका ने 600 से ज्यादा भारतीयों को बेड़ियों में जकड़कर देश वापस भेजा था, उनके सम्मान को कुचला गया लेकिन मोदी खामोश रहे। भारत की जमीन पर अमेरिकी सेना का हवाई जहाज उतारा गया, हमारी सुरक्षा और संप्रभुता को ललकारा गया- लेकिन मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।”

इस बीच पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ट्रंप ने मोदी को सामने बैठाकर टैरिफ ठोंकने की धमकी दी- मोदी खिलखिलाकर हंसते रहे हैं। ट्रंप 12 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत को व्यापार के लिए धमकाकर सीजफायर करवाया है- मोदी चूं तक नहीं कर पा रहे। ये नरेन्द्र मोदी की कूटनीतिक विफलता है, उनकी विदेश नीति की नाकामी है- जिसका खामियाजा पूरा देश और देशवासी भुगत रहे हैं। देश का अपमान हो रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी खोखले पीआर और प्रचार के पीछे अपनी छवि बचाने में लगे हैं- न कोई जवाबदेही न कोई जिम्मेदारी।

Read More टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के तीन बैचों पर रोक, असुरक्षित पाए जाने पर विभाग की बड़ी कार्रवाई

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत