अडानी को ठेका दिलाने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति पर दबाव डालते है मोदी, तब ईडी नहीं लेता संज्ञान : कांग्रेस

राहुल गांधी से 54 घंटे तक पूछताछ करती है

अडानी को ठेका दिलाने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति पर दबाव डालते है मोदी, तब ईडी नहीं लेता संज्ञान : कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से 54 घंटे तक पूछताछ करती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी समूह को श्रीलंका में पवन ऊर्जा का ठेका दिलाने के लिए जब वहां के राष्ट्रपति पर दबाव डालते है, तो ईडी इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लेता है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से 54 घंटे तक पूछताछ करती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी समूह को श्रीलंका में पवन ऊर्जा का ठेका दिलाने के लिए जब वहां के राष्ट्रपति पर दबाव डालते है, तो ईडी इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लेता है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि मोदी ने अदानी समूह को श्रीलंका में ठेका दिलाने के लिए वहां के राष्ट्रपति पर दबाव डाला है और यह बात श्रीलंका की संसद के समक्ष वहां के बिजली बोर्ड के अध्यक्ष ने रखा है। बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में विंड पावर प्रोजेक्ट का ठेका अडानी ग्रुप को देने के लिए वहां के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे पर दबाव डाला था।

मोदी ने श्रीलंका में ही अडानी समूह को लाभ नहीं दिलाया, बल्कि देश में 2014 में मोदी ने सत्ता संभाली उनकी सरकार ने स्टेट बैंक के साथ समझौता कर अडानी को एक अरब डॉलर की वित्तीय सहायता देने का काम किया, जब इसका देश में विरोध हुआ, तो मामले को दबा दिया। ईडी इस मामले में शांत है।  कर्नाटक में 45 प्रतिशत रिश्वत लेने का ठेकेदार पर आरोप लगाते है, तो ईडी शांत रहता है। मध्य प्रदेश, गोवा और असम में कई स्कैम होते है, लेकिन उन पर ईडी कुछ नहीं करता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत
कोटा-बारां रोड, बोरखेड़ा व रेलवे ब्रिज समेत अन्य मार्गों पर गड्ढे भरने का काम जारी।
सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सरकार ने जारी किया नया नियम
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को तलब: हवाई हमलों पर जताया विरोध, 3 स्थानिय नागरिकों की मौत
एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमाल, 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल