मस्क के पिता ने किए रामलला के दर्शन, बोले- मैं भारतीय संस्कृति का कायल 

यहां के लोग दयालू और सहायता करने वाले

मस्क के पिता ने किए रामलला के दर्शन, बोले- मैं भारतीय संस्कृति का कायल 
अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर अपने परिवार के साथ श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे

अयोध्या। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर अपने परिवार के साथ श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। मस्क दोपहर करीब ढाई बजे महर्षि बाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे जहां उनका स्वागत जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों और हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने किया। मस्क अपनी पुत्री एलेक्जेंड्रा मस्क के साथ अपने निजी विमान से अयोध्या आए हैं। उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन किए। 

उम्मीद है प्रगाढ़ होंगे भारत-अमेरिका सम्बंध
पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में श्री मस्क ने भारतीय संस्कृति की तारीफ की और कहा कि यहां के अध्यात्म दर्शन और दयालु प्रवृत्ति के वह कायल हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि भारत और अमेरिका के संबंध निकट भविष्य में और प्रगाढ़ होंगे। 

यहां के लोग दयालू और सहायता करने वाले
उन्होंने कहा कि मेरे देश में भी बहुत से भारतीय रहते हैं। मैंने उनसे भारतीय संस्कृति के बारे में सुना था। मैंने यहां आकर देखा और यहां की संस्कृति को करीब से जाना। मैं यहां के लोगों का कायल हो गया हूं। यहां के लोग दयालू, सहायता करने वाले और अच्छे हैं। गौरतलब है कि एरोल पांच दिन की भारत यात्रा पर आए हैं।  

Tags: Ramlala  

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें