नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र 

मतदाताओं के साथ प्रभावी संपर्क से पार्टी को चुनाव में लाभ

नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने काशी प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में काशी क्षेत्र की सभी 71 सीटों और एमएलसी चुनावों की सभी 11 सीटों पर ऐतिहासिक जीत का लक्ष्य तय करते हुए तुरंत तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों में प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए तत्काल चुनावी तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सात और आठ अक्टूबर को काशी प्रवास के दौरान आयोजित सात संगठनात्मक बैठकें गुरुवार शाम संपन्न हुईं। इन बैठकों में जिला, क्षेत्र एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा एवं विधान परिषद चुनावों में जीत की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठकों में कार्यकर्ताओं और नेताओं का मार्गदर्शन करते हुए नवीन ने कहा कि उपस्थित सभी कार्यकर्ता अनुभवी एवं वरिष्ठ हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की प्रक्रिया से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर पर संगठनात्मक बैठकों को प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की समयबद्ध योजना बनाने तथा उनकी सूचना जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारियों तक समय से पहुंचाने के लिए संवाद तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही, जिला, विधानसभा और मंडल स्तर पर पार्टी की ओर से घोषित सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। नवीन ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि चुनाव में अब केवल तीन माह का समय शेष है। ऐसे में संगठन को पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटना होगा। 

एमएलसी चुनावों के संबंध में उन्होंने प्रदेश की सभी 11 स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से तत्काल चुनावी अभियान में जुटने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव में 15 दिनों से भी कम समय शेष है। ऐसे में मतदाताओं से अधिक से अधिक प्रत्यक्ष संपर्क और संवाद स्थापित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के साथ प्रभावी संपर्क से पार्टी को चुनाव में लाभ मिलेगा।

Read More कुमारी सैलजा ने धान खरीद की धीमी गति पर जताई चिंता, कहा- मंडियों में धान पहुंचने के बाद भी किसानों को एमएसपी के लिए इंतजार क्यों?

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...
पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र