NTA का नीट की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से इनकार

ग्रेस मार्क्स पाने वाले अभ्यर्थियों के परिणाम की जांच के लिए समिति गठित

NTA का नीट की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से इनकार
मुद्दा छह सेंटर पर 1600 उम्मीदवारों से जुड़ा, जांच के गठित हुई समिति

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के रिजल्ट में कथित गड़बड़ी के बाद मचे हंगामे और सीबीआई जांच की मांग के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया है। एनटीए के डीजी सुबोध कुमार सिंह ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले अभ्यर्थियों के परिणाम की दोबारा जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है और उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपेगी
एनटीए ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय ने ग्रेस मार्क्स मामले की जांच के लिए यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन की अगुवाई में एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। स्टूडेंट्स को ग्रेस अंक देने से नतीजों या क्वालिफाइंग क्राइटेरिया में कोई फर्क नहीं पड़ा है। 

सिर्फ छह सेंटर का मामला
सुबोध कुमार सिंह बताया कि यह सिर्फ 1600 स्टूडेंट्स का मसला है, चौबीस लाख से ज्यादा बच्चों ने नीट की परीक्षा दी है, 4750 सेंटर की बजाय सिर्फ छह सेंटर का मामला है। उन्होंने कहा कि कुछ उम्मीदवारों को 718 और 719 अंक मिले और छह उम्मीदवार टॉपर बन गए, जिसकी वजह से सवाल खड़े किए जा रहे हैं, हमने सभी चीजों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करने के बाद रिजल्ट जारी किए। 

जरूरत पड़ेगी तो रिजल्ट संशोधित 
शिक्षा मंत्रालय ने नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 1,600 से अधिक अभ्यर्थियों के परिणामों की पुन जांच करने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति इन 1600 छात्रों को दिए ग्रेस मार्क्स व टाइम लॉस मामले की जांच करेगी, जरूरत पड़ेगी तो इनका रिजल्ट संशोधित किया जा सकता है, इससे नीट रिजल्ट बाद होने वाली एमबीबीएस व बीडीएस समेत विभिन्न मेडिकल कोर्सेज की एडमिशन प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

Read More मेलोनी सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर बनाया नया इतिहास, PM Modi ने दी बधाई

नहीं हुआ पेपर लीक
डीजी ने कहा कि कुछ जगह गलत पेपर बंट गया था, सिर्फ 1600 बच्चे प्रभावित हुए, इनका पेपर दोबारा ले लिया गया, लेकिन किसी भी स्तर पर पेपर लीक नहीं हुआ था। सोशल मीडिया पर जो पेपर आया, वह पेपर शुरू होने के बाद आया। एनटीए ने संकेत दिए गए हैं कि अगर नीट परीक्षा फिर से आयोजित होती है तो सभी केंद्रों पर नहीं होगी, ये सिर्फ छह सेंटर्स के लिए आयोजित की जाएगी।

Read More कर्नाटक भर्ती घोटाला मामला: आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार निलंबित, सीआईडी जांच जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन