महाराष्ट्र में ऊंची इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत :  25 लोगों को बचाया, कई लोग खुद ही बाहर निकले

आग इमारत की आठवीं से दसवीं मंजिल तक फैल गई

महाराष्ट्र में ऊंची इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत :  25 लोगों को बचाया, कई लोग खुद ही बाहर निकले
नालासोपारा स्थित इंपीरियल हाइट्स में मंगलवार रात भीषण आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। आग आठवीं से दसवीं मंजिल तक फैल गई। दमकलकर्मियों ने 25 लोगों को सुरक्षित बचाया। शॉर्ट सर्किट की आशंका है, लेकिन कारणों की पुष्टि नहीं हुई। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र में  पालघर जिले के नालासोपारा में मंगलवार देर रात एक रिहायशी ऊंची इमारत में भीषण आग लगने से  एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे इंपीरियल हाइट्स में आग लग गई और यह आग इमारत की आठवीं से दसवीं मंजिल तक फैल गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, पुलिस और वसई-विरार शहर नगर निगम के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

नगर निगम आयुक्त पृथ्वीराज बीपी ने बताया कि आपातकालीन टीमों ने 25 लोगों को बचा लिया और कई अन्य लोग खुद ही इमारत से बाहर निकलने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उनकी पहचान और मौत की परिस्थितियों के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी लेकिन वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में...
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन