प्रज्ञान रोवर ने खींची विक्रम लैंडर की फोटो

एलईओएस ने बनाया है नवकैम

प्रज्ञान रोवर ने खींची विक्रम लैंडर की फोटो

चंद्रयान-3 मिशन के लिए नवकैम को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (एलईओएस) द्वारा विकसित किया गया है।

एजेंसी/चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने  चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में उतरने के बाद प्रज्ञान रोवर द्वारा खींची गई विक्रम लैंडर की बुधवार को तस्वीर जारी की। यह तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे (नवकैम) द्वारा ली गई है। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के आधिकारिक हैंडल पर कहा कि चंद्रयान -3 मिशन: कृपया मुस्कुराएं! प्रज्ञान रोवर ने बुधवार सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की। ‘मिशन की तस्वीर’ रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे (नवकैम) ने ली है।

एलईओएस ने बनाया है नवकैम
चंद्रयान-3 मिशन के लिए नवकैम को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (एलईओएस) द्वारा विकसित किया गया है। एलईओएस ने चंद्रयान-3 रोवर पर लेजर प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (एलआईबीएस) उपकरण भी विकसित किया है, जिसने दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह की मौलिक संरचना पर पहली बार इन-सीटू माप किया है। 

सूर्य मिशन लांच करने का पूर्वाभ्यास पूरा 
एजेंसी/चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को कहा कि श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष स्पेस केन्द्र से दो सितंबर को सूर्य के अध्ययन के लिए प्रक्षेपित किए जाने वाले पहले मिशन की तैयारी प्रगति पर है और इसके लांच करने का पूर्वाभ्यास पूरा कर लिया गया है।    इसरो ने बताया कि आदित्य-एल1 उपग्रह सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष आधारित भारतीय वेधशाला होगी। उन्होंने कहा कि वाहन की आंतरिक जांच भी पूरी कर ली गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश