राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- बड़के भइया का झंडा उठाना बंद करिए, डरकर कब तक करेंगे राजनीति

सम्मान के बदले अपमान

राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- बड़के भइया का झंडा उठाना बंद करिए, डरकर कब तक करेंगे राजनीति
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करें और डरकर राजनीति करने के बजाय अपना रुख साफ करें। राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य और सीट बंटवारे का जिक्र करते हुए गठबंधन पर सवाल खड़े किए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये कहा कि अब बड़के भइया (राहुल गांधी) का झंडा उठाना बंद कीजिये, डर कर कब तक राजनीति करेंगे। राजभर ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि अब अखिलेश को डरकर राजनीति करने के बजाय अपना राजनीतिक स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर भी तंज कसा।

उन्होने कहा, ''अखिलेश यादव जी, लगता है मैंने जो सुबह कहा था, वह आपको शाम तक समझ आ गया। आखिर कब तक दबकर राजनीति करेंगे? अब बड़के भइया से डरना नहीं है। यही समय है, सही समय है। कम से कम बड़के भइया का झंडा उठाना तो बंद करिए।'' सुभासपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि रैली करने के बाद बड़के भइया फिर थाईलैंड, वियतनाम या मंगोलिया निकल जाएंगे और अखिलेश यादव को यहां सीटों के बंटवारे को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य से बातचीत करनी पड़ेगी।

राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य का जिक्र करते हुए कहा कि वह वही नेता हैं, जो बड़के भइया के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और अखिलेश यादव की राजनीतिक हैसियत पर सवाल उठाते फिरते हैं। अखिलेश ने उन्हें पूरा सम्मान दिया, लेकिन बदले में उन्हें अपमान ही मिला। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि अखिलेश यादव का राजनीतिक स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। उनके कार्यकर्ता उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पार्टी अध्यक्ष कोई बड़ा राजनीतिक धमाका करेंगे, लेकिन वह फुस्स पटाखा साबित हुए। राजभर ने अखिलेश यादव को अपना रुख स्पष्ट करने की नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपना स्टैंड साफ-साफ बता देना चाहिए या फिर दिल्ली के चक्कर लगाते रहना चाहिए। राजभर के इस बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में विपक्षी गठबंधन और उसके नेताओं के बीच रिश्तों को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : बदहाल सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को राहत असर खबर का : बदहाल सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को राहत
सड़क निर्माण पूरा होने पर ग्रामीणों ने नवज्योति का जताया आभार।
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये में बनेंगे 8 नए युद्धपोत, राजनाथ बोले- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम
दीपावली पर रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो ,व्यापार महासंघ की मांग पर एमडी ने जताई सहमति
आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, इलाज में नहीं होगी धन की कमी बाधक: योगी
जर्मनी में Gen Z का आंदोलन हिंसक, पेट्रोल बम और लूटपाट के बीच गृह मंत्री ने प्रवासियों पर फोड़ा ठीकरा
वाराणसी-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का नियमित संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी रोजाना सफर की सुविधा
दीपावली की तैयारियां शुरू, घरों में सफाई और रंग-रोगन का दौर