केदारनाथ धाम में भारी हिमपात और शून्य से नीचे तापमान के बीच मुस्तैद सुरक्षा बल, तापमान मानइस 16 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज 

हिमवीरों ने भारी बर्फबारी के बीच तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट भक्ति का प्रदर्शन किया

केदारनाथ धाम में भारी हिमपात और शून्य से नीचे तापमान के बीच मुस्तैद सुरक्षा बल, तापमान मानइस 16 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज 

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से केदारनाथ धाम तीन-चार फीट बर्फ से ढक गया है और तापमान माइनस 16 डिग्री से नीचे पहुंच गया। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ में भी हिमपात जारी है। विषम हालात में आईटीबीपी और पुलिस जवान लगातार गश्त कर धाम की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

देहरादून। उत्तराखण्ड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी के बीच बाबा केदार की नगरी केदारनाथ पूरी तरह सफेद चादर से ढक चुकी है। धाम में वर्तमान में करीब तीन से चार फीट तक बर्फ जमा है और तापमान मानइस 16 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर चुका है।  इसी तरह उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में स्थित क्रमश: गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ में भी लगातार बर्फीली हवाएं चलने के साथ बर्फबारी जारी है।

केदारनाथ में इन विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। वे कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के बावजूद, मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में 26 जनवरी के अवसर पर इन हिमवीरों ने भारी बर्फबारी के बीच तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट भक्ति का प्रदर्शन किया। मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भी, धाम की सुरक्षा और मास्टर प्लान के तहत हो रहे सरकारी संपत्तियों की निगरानी की जिम्मेदारी यह जवान बखूबी निभा रहे हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट और हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कहा है कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है। केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।   

Read More इजराइल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ता तनाव चिंताजनक : भारतीय नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, राहुल गांधी बोले- पश्चिम एशिया से नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाए सरकार

 

Read More युद्ध नहीं शांति की जरूरत : निर्दोषों की हत्या निंदनीय, प्रियंका गांधी ने कहा- आंख के बदले आंख विश्व को बना देती है अंधा

Read More एयर इंडिया ने रद्द की अमेरिका और यूरोप की 22 उड़ाने : सभी उड़ानें पश्चिम एशिया के ऊपर से होकर गुजरने वाली, जानें किन फ्लाइटों पर रहेगा असर

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका