फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित कार ने शादी समारोह में जा रहे 20 लोगों को कुचला, एक बच्चे की मौत

शादी समारोह में घुसी अनियंत्रित कार

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित कार ने शादी समारोह में जा रहे 20 लोगों को कुचला, एक बच्चे की मौत

थाना रसूलपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक शादी समारोह के दौरान सड़क पार कर रहे लोगों पर एक अनियंत्रित कार चढ़ गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए, जिनमें अधिकतर महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं।

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में गुरुवार को रात मैं एक शादी समारोह में जा रहे लोगों पर कार चालक ने अनियंत्रित कार को चढा दिया इसमें 20 लोग घायल हो गये और एक बच्चे की मौत हो गई। थाना रसूलपुर क्षेत्र में गुरुवार रात को शादी समारोह के कार्यक्रम के दौरान एक कार चालक ने अनियंत्रित कार को लोगों पर उस समय चढा दिया जब कुछ लोग सड़क पार कर रहे थे।

दुर्घटना में 20 लोग घायल हो गए जिसमें अधिकांश महिला और बच्चे शामिल है सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया उसी में एक बालक आहिल 9 बर्ष पुत्र आरिफ निवासी लेबर कॉलोनी थाना लाइन पार भी था जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।   

दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन मौके से कार चालक फरार हो चुका था। कार को चिन्हित कर लिया गया है थाना पुलिस द्वारा संबंधित कार चालक के खिलाफ करवाई की जाएगी मृत बालक के शब का शुक्रवार पोस्टमार्टम कराया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा