नोएडा में दर्दनाक हादसा: लोहे का भारी गेट गिरने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

जर्जर गेटों की सुरक्षा जांच की मांग

नोएडा में दर्दनाक हादसा: लोहे का भारी गेट गिरने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
नोएडा के सेक्टर-93 में घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय नवदीप पर लोहे का भारी गेट गिर गया। झूलते समय गेट टूटने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा सावधानी बरतने की अपील की है।

नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम की लोहे का भारी गेट गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि आसपास के लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसे देखने के बाद आस पास के निवासी में गमगीन माहौल बन गया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस द्वारा सोमवार को जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नोएडा फेस दो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बच्चा घर के बाहर गेट पर झूल रहा था, तभी अचानक गेट गिर गया। हादसे में घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके के लोगों ने घरों में लगे भारी और जर्जर गेटों की सुरक्षा जांच कराने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

जानकारी की गई तो पता चला कि, नवदीप पुत्र मनीष कुमार निवासी सेक्टर-93, नोएडा अपने घर के बाहर लगे लोहे के गेट पर झूलकर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक भारी गेट टूटकर बच्चे के ऊपर आ गिरा। गेट के नीचे दबने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन और आसपास के लोग तुरंत बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन माथे पर गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस द्वारा अपील की गई सभी परिजन अपने छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें उनके खेलने अथवा निजी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें भविष्य में किसी भी अपरिहार्य परिस्थिति में त्वरित संज्ञान लेकर दुर्घटना से बचा जा सकता है।

Read More समय से पहले आया मानसून : केरल में दी दस्तक, भारी बारिश और भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना