बजट के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बताया यह बजट संघीय ढ़ाचे के खिलाफ

बजट के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बताया यह बजट संघीय ढ़ाचे के खिलाफ
युवा कांग्रेस ने बजट 2024-25 को जन विरोधी बताते हुए शुक्रवार को कहा कि इसमें भेदभाव हुआ है, लोक कल्याण तथा युवा रोजगार के लिए कोई प्रावधान नहीं और सिर्फ कुर्सी बचाने का प्रयास हुआ है।

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने बजट 2024-25 को जन विरोधी बताते हुए शुक्रवार को कहा कि इसमें भेदभाव हुआ है, लोक कल्याण तथा युवा रोजगार के लिए कोई प्रावधान नहीं और सिर्फ कुर्सी बचाने का प्रयास हुआ है।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि बजट संघीय ढांचे के खिलाफ है। इसमें कई राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है तथा जनता के साथ धोखा है।

बजट को मोदी सरकार का कुर्सी बचाओ अभियान करार देते हुए उन्होंने कहा कि बजट में सहयोगी दलों को खुश करने और विरोधियों से बदला लेने का प्रयास हुआ है। बजट से देश के 90 प्रतिशत राज्य और इससे अधिक लोग अलग-थलग कर दिए गए हैं। देश का बजट भाजपा की सत्ता बचाने के लिए नहीं हो सकता, बल्कि यह देश की जनता की भलाई के लिए होना चाहिए लेकिन मोदी सरकार ने इसे सिर्फ सत्ता बचाओ बजटबनाया है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने बताया कि श्रीनिवास के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद, अमित पठानिया, अरुणा महाजन, राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया, हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक चौधरी तथा अन्य कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। 

Read More बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम