युवक ने केजरीवाल पर पानी फेंका, समर्थकों ने की पिटाई

पुलिस ने लिया हिरासत में

युवक ने केजरीवाल पर पानी फेंका, समर्थकों ने की पिटाई

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंक दिया

नई दिल्ली। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंक दिया। मौके पर मौजूद केजरीवाल के समर्थकों ने आरोपी की पिटाई कर दी। आरोपी का नाम अशोक झा बताया जा रहा है और वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त
भाजपा नेता सभी राज्यों में रैलियां निकालते हैं, उन पर तो कभी हमला नहीं होता। केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीजेपी ने उन पर हमला किया है। कुछ दिन पहले नांगलोई और छतरपुर में भी ऐसी हरकत हुई थी। दिल्ली में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं।

-सौरभ भारद्वाज, मंत्री

भाजपा बौखलाहट में केजरीवाल पर हमला करवा रही: आतिशी 
इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करवा रही है। आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने केजरीवाल पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों  का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आर्इं थी, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को ज़ीरो सीट देंगे।

Read More भारत वापस आए बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ : 20 दिन से पाकिस्तान रेंजर्स के कब्जे में थे, अनजाने में क्रॉस कर दी थी बॉर्डर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु एजेन्सी की निगरानी में रखे जाएं पाकिस्तान के परमाणु हथियार : आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिज्ञा कठोर, राजनाथ सिंह ने कहा-  दुश्मन को नेस्तानबूद करना जानते है अंतर्राष्ट्रीय परमाणु एजेन्सी की निगरानी में रखे जाएं पाकिस्तान के परमाणु हथियार : आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिज्ञा कठोर, राजनाथ सिंह ने कहा-  दुश्मन को नेस्तानबूद करना जानते है
भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान को जो चोट दी है, उससे उसे समझ जाना चाहिए कि भारत विरोधी गतिविधियों के लिए...
राहुल गांधी को विद्यार्थियों से मिलने से रोकना अलोकतांत्रिक, गहलोत ने कहा- न्याय दिलाने के प्रयास को रोकने की कवायद नहीं होगी सफल
बदमाशों ने मंदिर में घुसकर की साधु की हत्या, हमला कर धारदार हथियार से काटे पैर
बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
साइबर फ्रॉड मामले में सरगना समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, साथियों के साथ चलाता है गैंग
जयपुर से चंडीगढ़ की फ्लाइट आज से शुरू, कुल्लू और गाजियाबाद की उड़ानें भी होंगी संचालित
लिवाली की बदौलत शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स ने लगाई 1200.18 अंक की छलांग, निफ्टी भी उछला