शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ दिन की शुरुआत, सेंसेक्स 631.42 अंकों की गिरावट, निफ्टी 178.1 अंकों की मंदी
मंदी के साथ शेयर बाजार ने की सप्ताह की शुरुआत
लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी।
मुंबई। शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को गिरावट के साथ दिन की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 631.42 अंकों की गिरावट के साथ 56,429.45 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 178.1 अंकों की मंदी के साथ 16,924.45 अंकों पर दस्तक दी।लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 148.96 अंक गिरकर 24,269.08 अंक पर और स्मॉलकैप 238.11 अंकों के दबाव के साथ 28,373.81 अंक पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह के शुक्रवार को 460.19 अंक का गोता लगाकर 57,060.87 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 142.50 अंक उतरकर 17,102.55 अंक पर आ गया था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Jun 2026 18:47:07
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...

Comment List