कृषि रोड मैप और टिश्यू कल्चर से बिहार में केले का उत्पादन तीन गुना बढ़ा

आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर कृषि के क्षेत्र में तेजी से क्रांतिकारी विकास कर रहा 

कृषि रोड मैप और टिश्यू कल्चर से बिहार में केले का उत्पादन तीन गुना बढ़ा

बिहार सरकार के प्रयासों से पिछले दो दशकों में केले के उत्पादन में तीन गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

पटना। बिहार सरकार के प्रयासों से पिछले दो दशकों में केले के उत्पादन में तीन गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। बिहार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर कृषि के क्षेत्र में तेजी से क्रांतिकारी विकास कर रहा है। इसकी मिसाल राज्य में केला के उत्पादन में हुई उल्लेखनीय वृद्धि है।  वर्ष 2004-05 में केला का कुल उत्पादन 5.45 लाख मीट्रिक टन था, जो 2022-23 में बढ़कर 19.68 लाख मीट्रिक टन हो गया है। इस उपलब्धि का श्रेय राज्य सरकार के कृषि रोड मैप और टिश्यू कल्चर तकनीक को जाता है। 

टिश्यू कल्चर से तैयार किए गए जी-9, मालभोग और चीनिया प्रभेदों के रोगमुक्त और उच्च उपज देने वाले पौधों ने उत्पादकता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इसके कारण किसानों की आय में अच्छी वृद्धि हुई है। वर्ष 2004-05 में केला की खेती 27,200 हेक्टेयर में होती थी, जो 2022-23 में बढ़कर 42,900 हेक्टेयर हो गई। वहीं प्रति हेक्टेयर उत्पादकता 20 मीट्रिक टन से बढ़कर 45 मीट्रिक टन हो गई। इसी प्रकार देखे तो 2004-05 के पूर्व की तुलना में वर्ष 2022-23 में केला के रकबा में 58 प्रतिशत, उत्पादन में 261 प्रतिशत और उत्पादकता में 125 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बिहार सरकार की फल विकास योजना के तहत फलों की उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत टिश्यू कल्चर केला की खेती के लिए 1.25 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की इकाई लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान (62,500 रुपए प्रति हेक्टेयर) दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना से 3,624 किसान लाभान्वित हुए हैं।

यह उपलब्धि न केवल बिहार के कृषि क्षेत्र में तकनीकी प्रगति को दर्शाती है, बल्कि किसानों की आय और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है। टिश्यू कल्चर खेती एक आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक है, जिसमें पौधों के छोटे टिश्यू (ऊतक) या कोशिकाओं को प्रयोगशाला में विशेष पोषक माध्यम पर उगाकर नए पौधे तैयार किए जाते हैं। इस विधि से उपजाए पौधे पारंपरिक बीज या कलम से उगाए पौधे की तुलना में अधिक रोगमुक्त होते हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

13 फरवरी को होगा जिला स्तरीय आंवला क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन, 700 से अधिक किसान, क्रेता एवं उद्यमी होंगे शामिल 13 फरवरी को होगा जिला स्तरीय आंवला क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन, 700 से अधिक किसान, क्रेता एवं उद्यमी होंगे शामिल
पंच गौरव योजना के तहत जयपुर में आंवला को बढ़ावा देने के लिए 13 फरवरी को दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि...
20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव
कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत
भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी