आईटीआर एक और चार में बड़ा बदलाव

आईटीआर एक और चार में बड़ा बदलाव
आईटीआर.1 फॉर्म ऐसे लोगों के लिए जारी किया जाता है जिनकी आय 50 लाख रुपए तक है। साथ ही जो अन्य स्त्रोत, गृह संपत्ति से आय, वेतन, कृषि से पांच हजार रुपए तक की आय अर्जित करते हैं। 

एजेंसी/नवज्योति, नई दिल्ली। आयकर विभाग की ओर से असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए अभी से ही आयकर भरने की सुविधा शुरू करके सभी को चौंका दिया। विभाग द्वारा आईटीआर 1 (इन आईटीआर वन) और आईटीआर 4 (इन आईटीआर चार) यानी सुगम और सहज फॉर्म जारी कर दिए हैं। जिनमें आयकर विभाग ने बड़े बदलाव किए। अब से करदाताओं को अपने सभी बैंक खाते की जानकारी और साल भर में नकदी के लेनदेन की जानकारी भी देनी होगी। नया आईटीआर फॉर्म भी जारी किया जा चुका है।

कौन दाखिल करेगा आईटीआर.1 और आईटीआर.4
आईटीआर.1 फॉर्म ऐसे लोगों के लिए जारी किया जाता है जिनकी आय 50 लाख रुपए तक है। साथ ही जो अन्य स्त्रोत, गृह संपत्ति से आय, वेतन, कृषि से पांच हजार रुपए तक की आय अर्जित करते हैं। 

ऐसे सभी करदाताओं को अपने आईटीआर में अपने सभी बैंक खाते का विवरण देना होगा। इसके अलावा आईटीआर.4 हिन्दू अविभाजित परिवार, सीमित देनदारी भागीदारी वाली कंपनियां ये फॉर्म भरेगी। जिनकी टोटल इनकम बिजनेस और पेशे से 50 लाख रुपए है। फॉर्म में इस बार अलग से कॉलम जोड़ा जा रहा है। जिसमें साल भर नकदी का ब्योरा देना होगा। इसके पहले पिछले साल इसमें क्रिप्टोकरंसी के लिए एक अलग से कॉलम जोड़ा गया था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार पहले से भरी जानकारियों के साथ आईटीआर.1 और आईटीआर.4 फॉर्म आॅनलाइन उपलब्ध रहेगा। पहले से भरे डाटा में कुल बचतए कुल आय, टीडीएस जैसी जानकारी दर्ज रहेगी। कर्मचारियों को फॉर्म 16 में दर्ज जानकारी और फॉर्म 26 एएस के साथ मैच करना होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग