केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू

घरेलू बिक्री पर लागू नहीं

केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
सरकार ने डीजल के निर्यात पर उत्पाद शुल्क 50 पैसे बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। विमान ईंधन (ATF) पर भी शुल्क 3 रुपये बढ़ाकर 12.5 रुपये प्रति लीटर किया गया है। यह बढ़ोतरी घरेलू बिक्री और पड़ोसी देशों को होने वाले निर्यात पर लागू नहीं होगी।

नई​ दिल्ली। सरकार ने डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। डीजल के निर्यात पर उत्पाद शुल्क में 50 पैसे और विमान ईंधन पर तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है। वित्त मंत्रालय की सोमवार देर रात जारी अधिसूचना में बताया गया है कि नयी दरें 16 जून 2026 से लागू होंगी। निर्यात वाले डीजल पर उत्पाद शुल्क 13.5 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। विमान ईंधन के निर्यात पर अब 9.5 रुपये की जगह 12.5 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क लगेगा। वहीं, पेट्रोल निर्यात पर उत्पाद शुल्क 1.50 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रखा गया है।

इन दरों में पिछली बार 01 जून को बदलाव किये गये थे। उस समय निर्यात वाले पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 1.50 रुपये, डीजल पर तीन रुपये और विमान ईंधन पर 6.50 रुपये घटाये गये थे। उत्पाद शुल्क की ये दरें घरेलू बिक्री पर लागू नहीं होंगी। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को किये जाने वाले निर्यात पर भी ये दरें लागू नहीं होंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शिक्षा...
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं
दिल्ली में छाए 'धन्यवाद राहुल गांधी' के होर्डिंग, युवा कांग्रेस बोली- छात्रों के संघर्ष और नेतृत्व की ऐतिहासिक जीत
कारगिल विजय दिवस पर विधानसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्पीकर देवनानी ने किया पुष्पचक्र अर्पित
कारगिल विजय दिवस: सीएम भजनलाल ने दी अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, कहा-कारगिल के वीर सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत
प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- कौरवी शासन का अंत शुरू, पांडवों की हो चुकी है वापसी 
सांगानेर में आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल ने सुनी 'मन की बात, कहा- प्रधानमंत्री प्रेरक कहानियों से समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा