डिजिटल फ्रॉड वालों की अब खैर नहीं: कर्ज वसूली एजेंटों पर लगाम की तैयारी, धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन पर लगेगा 25 हजार तक का हर्जाना 

आरबीआई ने ग्राहकों के हित में कड़े कदम उठाए

डिजिटल फ्रॉड वालों की अब खैर नहीं: कर्ज वसूली एजेंटों पर लगाम की तैयारी, धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन पर लगेगा 25 हजार तक का हर्जाना 
आरबीआई ने कर्ज वसूली एजेंटों पर लगाम और धोखाधड़ी वाले लेनदेन में 25,000 रुपये तक हर्जाने का प्रावधान घोषित किया।

मुंबई। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए कई उपायों की घोषणा की जिनके तहत कर्ज वसूली एजेंटों पर लगाम लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने और धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन के मामले में 25,000 रुपये तक का हर्जाना देने का प्रावधान शामिल है। 

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद जारी बयान में इन उपायों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कम मूल्य के धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन के मामलों में 25,000 रुपये तक का हर्जाना देने के लिए एक फ्रेमवर्क लाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा ऋण वसूली के लिए रिकवरी एजेंटों के इस्तेमाल से संबंधित एक प्रारूप दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा। 

बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा उनके काउंटर पर तीसरे पक्ष के उत्पादों के विज्ञापन, विपणन और बिक्री के नियमन के लिए भी एक दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन में धोखाधड़ी रोकने के लिए विलंबित भुगतान और बुजुर्गों तथा अन्य विशेष श्रेणी के ग्राहकों के लिए अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था की जा सकती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग की बड़ी मांग! कुशल-अर्द्धकुशल-अकुशल वर्गीकरण और जोखिम भत्ते की सुविधा देने की अपील, पीड़ित परिवारों को 30 लाख की आर्थिक सहायता सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग की बड़ी मांग! कुशल-अर्द्धकुशल-अकुशल वर्गीकरण और जोखिम भत्ते की सुविधा देने की अपील, पीड़ित परिवारों को 30 लाख की आर्थिक सहायता
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने सीवर हादसों के 1223 पीड़ित परिवारों को 30-30 लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध कराई...
यूएई के मंत्री से सीआईआई राजस्थान की अहम बैठक, राजस्थान में निवेश और सीमा पार व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं पर मंथन
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 12.15 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी : जलभराव 56.41 प्रतिशत, पिछले साल के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत कम पानी
रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल, अराजकता की राजनीति करने का लगाया आरोप
ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका की सुरक्षा गारंटी पर सवाल, हथियारों की कमी से यूरोप और एशिया के सहयोगी चिंतित
मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ से की चर्चा : कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने की स्थिति में नहीं, कहा- भारत के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा अवसर
ITPI के शासी मंडल नामांकन पर विवाद: NSUI ने बताया नियमों का उल्लंघन, कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन की चेतावनी