6.40 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल
31 जुलाई है लास्ट डेट
नई दिल्ली। आयकर आंकलन वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने के अंतिम दिन आज शाम चार बजे तक 6.40 करोड से अधिक रिटर्न दाखिल किये जा चुके हैं। आयकर विभाग ने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी और कहा कि शाम 4.00 बजे तक 26.74 लाख रिटर्न दाखिल किये गये हैं। इसमें से 3.84 लाख रिटर्न पिछले एक घंटे में दाखिल हुये हैं। कल तक कुल मिलाकर 6.13 करोड़ रिटर्न दाखिल किये गये थे। इस तरह से कुल मिलाकर 6.40 करोड़ रिटर्न दाखिल हो चुके हैं।
Income Tax Department scales a new peak!
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) July 31, 2023
More than 6.50 crore ITRs have been filed so far (31st July), out of which about 36.91 lakh ITRs have been filed today till 6 pm!
We have witnessed more than 1.78 crore successful logins on the e-filing portal till 6 pm, today.
To… pic.twitter.com/urB0d3SMIC
उसने कहा कि शाम 6.30 बजे तक आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले पोर्टल पर 1.30 करोड़ से अधिक लॉगइन किया गया। आयकर विभाग कई बार कह चुका है कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि में आगे नहीं बढ़ायी जायेगी।

Comment List