RBI ने केनरा बैंक पर लगाया 41 लाख का जुर्माना, जानें क्या है मामला?

KYC से जुड़े प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई

RBI ने केनरा बैंक पर लगाया 41 लाख का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
KYC नियमों के उल्लंघन और खातों को समय से पहले निष्क्रिय घोषित करने पर रिजर्व बैंक ने केनरा बैंक पर **41.8 लाख रुपये का जुर्माना** लगाया है। जांच में CKYCR पर KYC रिकॉर्ड समय पर अपलोड न करने और नियमों के विपरीत खातों को इनऑपरेटिव घोषित करने की पुष्टि हुई। RBI ने कहा, ग्राहकों की जमा राशि और सेवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामकीय निर्देशों का पालन नहीं करने पर सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक पर 41.8 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने यह कार्रवाई बैंकिंग नियमों, विशेष रूप से 'नो योर कस्टमर' (KYC) से जुड़े प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में की है। RBI की जांच में पाया गया कि केनरा बैंक ने कई ग्राहकों के KYC रिकॉर्ड निर्धारित समयसीमा के भीतर सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री (CKYCR) में अपलोड नहीं किए। नियमानुसार बैंकों को ग्राहकों की पहचान संबंधी जानकारी तय समय में केंद्रीय डेटाबेस में दर्ज करनी होती है, जिससे वित्तीय धोखाधड़ी और संदिग्ध लेनदेन पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

इसके अलावा बैंक द्वारा कुछ खातों को समय से पहले निष्क्रिय (इनऑपरेटिव) घोषित करने का मामला भी सामने आया। RBI के निर्देशों के अनुसार यदि किसी खाते में पिछले एक वर्ष के दौरान ग्राहक की ओर से कोई लेनदेन हुआ है, तो उसे सक्रिय माना जाता है। जांच में पाया गया कि बैंक ने ऐसे कुछ खातों को भी निष्क्रिय श्रेणी में डाल दिया था, जिनमें एक वर्ष की अवधि पूरी नहीं हुई थी। RBI ने स्पष्ट किया है कि इस जुर्माने का बैंक के ग्राहकों की जमा राशि या बैंकिंग सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

 

Tags: RBI

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना