शेयर बाजारों में बिकवाली जारी : सेंसेक्स करीब 700 अंक गिरा, निफ्टी में भी गिरावट

119.60 अंक यानी 0.48 प्रतिशत फिसलकर 24,592.45 अंक पर था

शेयर बाजारों में बिकवाली जारी : सेंसेक्स करीब 700 अंक गिरा, निफ्टी में भी गिरावट
एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी रही।

मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 39.88 अंक गिरकर 80,754.66 अंक पर खुला और 693.02 अंक टूटकर 80,093.52 अंक तक उतर गया। सुधार के साथ यह 431.63 अंक (0.53 प्रतिशत) नीचे 80,354.91 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 16.25 अंक गिरकर 24,695.80 अंक पर खुला। यह भी 119.60 अंक यानी 0.48 प्रतिशत फिसलकर 24,592.45 अंक पर था। आईटी, स्वास्थ्य, फार्मा, बैंकिंग रियलिटी, धातु ऑटो समेत लगभग सभी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर रहा। सिर्फ टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह का सूचकांक हरे निशान में चल रहा था।

अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर बुधवार से 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क बढ़ाने का असर घरेलू शेयर बाजारों पर देखा जा रहा है। सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सनफार्मा, मङ्क्षहद्र एंड मङ्क्षहद्रा, एयरटेल और टाटा मोटर्स समेत 20 कंपनियों के शेयरों में निवेशक बिकवाली कर रहे हैं। इटरनल, एलएडंटी, अडानी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स समेत 10 कंपनियों में लिवाली चल रही है।

 

Read More पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में 625 अंक की​ गिरावट, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

Read More हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी-बैंकिंग सेक्टरों में लिवाली से प्रमुख सूचकांकों में तेजी, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

Read More निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 78 हजार के पार, चौथे दिन भी बाजार गुलजार

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत