कच्चे तेल की तेजी से शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 383 अंक टूटा, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद हुआ

आईटी, मीडिया, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टरों के शेयरों में जोरदार बिकवाली

कच्चे तेल की तेजी से शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 383 अंक टूटा, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद हुआ
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 383 अंक टूटकर 76,132 पर और एनएसई का निफ्टी 118 अंक गिरकर 23,779 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई। कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 383 अंक नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट में हुई और यह पूरे दिन लाल निशान में रहा। एक समय यह 545 अंक टूटकर 75,971 अंक तक उतर गया था। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 382.62 अंक (0.50 प्रतिशत) नीचे 76,132.81 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 118.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 23,779.15 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का 24 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने के अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल फिलहाल 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.5 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव रहा। वृहत बाजार में भी अधिकतर सूचकांक लाल निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.42 प्रतिशत टूट गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.02 प्रतिशत की तेजी रही। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर को छोड़कर अन्य सभी समूहों में बिकवाली हावी रही।

आईटी सूचकांक 2.28 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 2.86 प्रतिशत टूट गया। रियल्टी और धातु सूचकांकों के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच गिरे। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी बिकवाली रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर चार प्रतिशत के करीब टूट गया। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, भारतीय स्टेट बैंक और अडानी पोर्ट्स के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच फिसल गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे। एलएंडटी, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, पावरग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर कमरतोड़ महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि त्योहारों...
सड़क किनारे नहीं, अब फुटपाथ पर चलेगा जयपुर! पांच प्रमुख मार्गों पर बनेंगे 9 किमी फुटपाथ
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत
चुनाव आयोग के खिलाफ फैलाया जा रहा ‘फर्जी नैरेटिव’ बेनकाब हो चुका है: फडणवीस
अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप ने मनाया क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह, 16 दंपतियों ने बच्चों संग लिया हिस्सा
रूसी उद्यमी का दावा- अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर जब्त कर 54 लाख डॉलर यूक्रेन को दिए
एयू स्मॉल बैंक की माइक्रोफाइनेंस शाखाएं 1000 पार, 59 हजार गांवों में पहुंच