Stock Market Update: एचडीएफसी बैंक की चार फीसदी गिरावट से बाजार में कोहराम

Stock Market Update: एचडीएफसी बैंक की चार फीसदी गिरावट से बाजार में कोहराम

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर चल रही बैठक का निर्णय आने से पहले विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एचडीएफसी बैंक समेत 23 कंपनियों में चार प्रतिशत तक की गिरावट से आज शेयर बाजार में कोहराम मच गया।

मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर चल रही बैठक का निर्णय आने से पहले विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एचडीएफसी बैंक समेत 23 कंपनियों में चार प्रतिशत तक की गिरावट से आज शेयर बाजार में कोहराम मच गया।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 796 अंक अर्थात 1.18 प्रतिशत का गोता लगाकर 67 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 66800.84 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 231.90 अंक यानी 1.15 प्रतिशत लुढ़ककर 20 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 19901.40 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.33 प्रतिशत की गिरावट लेकर 32,313.01 अंक और स्मॉलकैप 0.51 प्रतिशत टूटकर 37,410.50 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3803 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2110 में बिकवाली जबकि 1550 में लिवाली हुई वहीं 143 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 39 कंपनियां गिरावट जबकि शेष 11 तेजी पर रही।

बीएसई के सभी 18 समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे कमोडिटीज 1.39, सीडी 0.57, ऊर्जा 0.75, एफएमसीजी 0.42, वित्तीय सेवाएं 1.39, हेल्थकेयर 0.56, इंडस्ट्रियल्स 0.41, आईटी 0.47, दूरसंचार 0.95, ऑटो 0.51, बैंकिंग 1.05, कैपिटल गुड्स 0.41, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.41, धातु 1.25, तेल एवं गैस 0.68, रियल्टी 1.20, टेक 0.47 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.66 प्रतिशत लुढ़क गये।

Read More मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.74 और जर्मनी का डैक्स 0.62 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 0.66, हांगकांग का हैंगसेंग 0.62 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.52 प्रतिशत गिर गया।

Read More एसएससी भर्ती घोटाला: ईडी ने की जांच तेज, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को भेजा समन

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका